फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pradhan dies after being hit by auto

Shahjahanpur News: ऑटो की टक्कर लगने से पूर्व प्रधान की मौत

Sun, 07 Jan 2024 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Pradhan dies after being hit by auto
शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र के गांव पचदेवरा निवासी पूर्व प्रधान रामस्वरूप (38) बाइक में ऑटो से टक्कर लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रामस्वरूप थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला रेती में जनसेवा केंद्र का संचालन भी करते थे। रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे वह बाइक से शहर आ रहे थे। निगोही रोड पर सतवां गांव से पहले रिंग रोड के पास ऑटो से उनकी बाइक में टक्कर लग गई।
विज्ञापन

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने उन्हें गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उनकी मौत से पत्नी सीमा व चार बच्चों का बुरा हाल है। हादसे के बाद चालक ऑटो लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed