फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pradhan Association Demands Timely Elections

Shahjahanpur News: प्रधान संघ ने की समय से चुनाव कराने की मांग

Mon, 18 May 2026 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Pradhan Association Demands Timely Elections
खुटार। प्रधान संघ की ओर से ब्लॉक कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीओ को दिया गया। ज्ञापन में समय से चुनाव कराने या प्रधानाें का कार्यकाल बढ़ाने की मांग की गई।
विज्ञापन

सोमवार को प्रधान संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष अधीर शुक्ला के नेतृत्व में प्रधानों की ब्लॉक सभागार में बैठक हुई। एडीओ को दिए ज्ञापन में कहा गया कि समय पर पंचायत चुनाव होना संभव नहीं लग रहा है। पंचायतों में प्रशासक व्यवस्था लागू होने से गांव के लोगों की समस्याओं का निराकरण होने में दिक्कतें होंगी, इसलिए समय पर पंचायत चुनाव कराएं या प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए। ज्ञापन देने के समय हर्ष कुमार, जीत शुक्ला, आशीष मिश्रा, मैना देवी, ताज सिंह, राजेंद्र सिंह, नवल किशोर, विवेक सिंह, ऋषि कुमार, स्नेहलता, मीरा देवी सहित कई प्रधान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

--
पंचायत चुनाव समय से कराने के लिए ग्राम प्रधानों ने दिया ज्ञापन

खुदागंज। अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह और ब्लॉक अध्यक्ष लखपत सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के ग्राम प्रधान सोमवार को खंड विकास कार्यालय जाकर बीडीओ अरविंद दुबे से मिले। प्रधानों ने उन्हें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर पंचायत चुनाव समय से कराने और ऐसा संभव नहीं होने पर प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग की। बाद में प्रधानों ने वहां बैठक कर 20 मई को लखनऊ में प्रस्तावित रैली में सहभागिता की रूपरेखा तय की। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद, वीरेश गंगवार, हीरालाल, जमीर हसन अंसारी, अजीत यादव आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed