{"_id":"67a901fe5db3abbed306b7fd","slug":"practical-examinations-begin-90-students-absent-on-the-first-day-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-137404-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू, पहले दिन 90 विद्यार्थी गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू, पहले दिन 90 विद्यार्थी गैरहाजिर
Mon, 10 Feb 2025 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर के आर्य महिला इंटर कॉलेज में प्रयोगात्मक परीक्षा में शमिल छात्राएं। स्रोत: शिक्षा
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में बारहवीं के छात्र-छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं रविवार से शुरू हो गईं। पहले दिन 90 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। जीआईसी में बने कंट्रोल रूम से 39 सेंटरों पर निगहबानी की गई। 25 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी भ्रमण करते रहे।
आंतरिक और बाह्य परीक्षक ने मौखिक परीक्षा लेने के साथ ही फाइल आदि को जमा कराया। इस बीच डीआईओएस हरिवंश कुमार ने आर्य महिला इंट कॉलेज और आर्य कन्या पाठशाला कॉलेज में गृह विज्ञान व स्वामी धर्मानंद कॉलेज के भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा का जायजा लिया। डीआईओएस ने बताया कि 4252 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इसमें 4162 परीक्षा में शामिल हुए।
-- -- -- -- -- -- -
122 छात्र-छात्राएं हुए शामिल
पुवायां। प्रेमचंद्र स्मारक इंटर कॉलेज में रविवार को प्रयोगात्मक परीक्षा हुई। इंटर के 122 छात्र छात्राओं ने भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा दी। परीक्षक मोहित गुप्ता को छात्र छात्राओं ने अपने प्रोजेक्ट के संबंध में जानकारी दी। कई स्कूलों में रविवार को प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं हुई, यहां सोमवार और आगे के दिनों में परीक्षा होगी।
विज्ञापन
निगोही के सुभद्रा देवी महेश चंद्र इंटर कॉलेज में गृह विज्ञान और भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा हुई। ग्रह विज्ञान की परीक्षक रश्मि सिंह, भौतिक विज्ञान में कविता यादव ने छात्र-छात्राओं से विषय संबंधित जानकारी ली।
12 को होगी परीक्षा
मीरानपुर कटरा। आदर्श बाल विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह ने बताया कि 12 फरवरी को रसायन विज्ञान, 13 को जीव विज्ञान व 14 को भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी।
-- -- -- -