फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Powered by the brilliant batting of Nitin and Anas, the Kings defeated the Warriors.

Shahjahanpur News: नितिन व अनस की शानदार बल्लेबाजी से किंग ने वॉरियर्स की टीम को हराया

Sat, 09 May 2026 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Powered by the brilliant batting of Nitin and Anas, the Kings defeated the Warriors.
कैंटोमेंट मैदान पर टूर्नामेंट के दौरान शार्ट लगाता ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। रजा स्पोर्टिंग के तत्वावधान में शहीदों की स्मृति में आयोजित प्रीमियर लीग टेनिस बॉल टूर्नामेंट में शुक्रवार को किंग ऑफ प्लास्टिक टीम ने नितिन शुक्ला व अनस खान की दमदारी बल्लेबाजी के दम पर छह विकेट से निंजा वॉरियर्स की टीम को हरा दिया।
विज्ञापन

कैंटोंमेंट मैदान पर हुए मैच में किंग ऑफ प्लास्टिक की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय किया। निंजा वारियर्स की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 112 रन बनाए। सूफी एलेक्स ने 31, मोहम्मद अफजल ने 39 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग ऑफ़ प्लास्टिक की टीम के ओपनर शाहिद दो रन बनाकर जीशान की गेंद पर आउट हो गए।
विज्ञापन

दूसरे ओपनर नितिन शुक्ला ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में चार चौकों व दो छक्कों की मदद से 36 रन बनाए। वह एक छोर संभाले रहे तो दूसरी तरफ से विकेटों का पतन जारी रहा। पांचवें नंबर के बल्लेबाज अनस खान ने 24 गेंदों में 45 रन की पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया। उन्होंने एक चौका व पांच छक्के भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने 113 रन बनाकर छह विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच एक विकेट लेने के साथ 36 रन बनाने वाले नितिन शुक्ला को दिया गया। अंपायर सत्यम और फैज रहे। स्कोरिंग अंशुल ने की। इससे पहले इमरान नजीर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।

इस मौके पर पंकज छापू, निजाकत खान, अजीत, नईम, वीरपाल, अकरम नूर, शानू आदि मौजूद रहे। टूर्नामेंट के आयोजक फैज ने बताया कि शनिवार को सुबह सात बजे से फैंटम क्लब व जेएन टाइगर व मॉर्निंग क्लब व हैदर इलेवन के बीच कैंट मैदान पर मैच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed