{"_id":"6a070c89e4b1a8a5ce0f1f91","slug":"powered-by-shalus-lethal-bowling-haider-xi-reached-the-final-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-173326-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शालू की घातक गेंदबाजी के दम पर हैदर इलेवन फाइनल में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शालू की घातक गेंदबाजी के दम पर हैदर इलेवन फाइनल में पहुंची
विज्ञापन
एसपीएल में शालू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते नूर शानू। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। रजा स्पोर्टिंग के तत्वावधान में आयोजित शाहजहांपुर प्रीमियर लीग के दूसरे सेमीफाइनल में हैदर इलेवन ने फैंटम क्लब को 50 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली। विजेता टीम के शालू ने पांच विकेट लेकर विपक्षी टीम की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया।
कैंट के मैदान पर फैंटम क्लब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरे हैदर इलेवन के ओपनर बल्लेबाज नसीम 12 और कप्तान हैदर अली चार रन पर आउट हो गए। उसके बाद नवेद खान ने 21 रन की पारी खेलकर टीम को संभाला। उनका साथ देने आए शिवम बतरा शून्य और असिम पांच रन ही बना सके।
नावेद का साथ देते हुए गुड्डू ने 32 रनों की पारी खेली। टीम ने 14 ओवर में 111 रन बनाए। फैंटम क्लब के गेंदबाज अफरोज बाबू ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फैंटम क्लब की टीम 61 रन पर आउट हो गई।
विज्ञापन
टीम के लिए अब्दुल्ला ने 17 रनों की पारी खेली। शेष कोई बल्लेबाज हैदर इलेवन के गेंदबाजों के ज्यादा देर सामना नहीं कर सका। हैदर इलेवन के गेंदबाज शालू ने 2.5 ओवर में नौ रन देकर पांच विकेट हासिल किए। असिम ओर विक्रम को दो-दो विकेट मिले। मैच के अंपायर सत्यम और फैज रहे। स्कोरिंग नूर ने की। कमेंट्री पंकज उर्फ छापू ने सुनाई।
मैन ऑफ द मैच शालू रहे। उन्हें नूर शानू ने सम्मानित किया। इससे पहले मुख्य अतिथि शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के कोऑर्डिनेटर डॉ. मनोज यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। आयोजक ने बताया कि 17 मई को सुबह आठ बजे फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।