{"_id":"6a42d5dffc2603f16b049de5","slug":"power-utility-begins-search-for-skilled-workers-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-177594-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बिजली निगम ने शुरू की कुशल श्रमिकों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बिजली निगम ने शुरू की कुशल श्रमिकों की तलाश
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विद्युत निगम ने कुशल श्रमिकों की पहचान के लिए लाइनमैनों का विशेष परीक्षण शुरू किया है। इसके लिए एसडीओ और एई (मीटर) को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे अपने सामने लाइनमैनों की कार्यकुशलता का परीक्षण करें।
एसई अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षण में लाइनमैन के पास आवश्यक सुरक्षा उपकरण की उपलब्धता को देखा जा रहा है। उसकी बिजली के खंभे पर सुरक्षित तरीके से चढ़ने की क्षमता को भी परखा जा रहा है। विद्युत निगम की ओर से पिछले पांच दिनों से चल रहे परीक्षण में अब तक नौ कर्मचारी निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतर सके और फेल हो गए हैं।
उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल कुशल और प्रशिक्षित कर्मचारियों से ही फील्ड में कार्य कराना है, ताकि विद्युत दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और उपभोक्ताओं को बेहतर एवं सुरक्षित सेवा मिल सके। संवाद