{"_id":"6ac7f031404be8a5db0aa872","slug":"power-supply-system-disrupted-supply-halted-for-20-hours-in-kalan-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-186906-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पटरी से उतरी बिजली व्यवस्था, कलान में 20 घंटों से आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पटरी से उतरी बिजली व्यवस्था, कलान में 20 घंटों से आपूर्ति ठप
विज्ञापन
कलान में आंधी के कारण बिजली खंभा का एक ओर झुक गया। स्रोत: निगम
शाहजहांपुर। तेज आंधी और बारिश ने बुधवार रात बिजली व्यवस्था को पटरी से उतार दिया। कई इलाकों में लाइनें ट्रिप होने से आपूर्ति ठप हो गई। शहरी क्षेत्र में आधी रात के बाद अधिकांश इलाकों की आपूर्ति बहाल कर दी गई, लेकिन कलान में बदायूं के उसावां से आने वाली 33 केवीए लाइन के तीन खंभे गिरने से बृहस्पतिवार शाम तक 20 घंटे बाद भी बिजली नहीं आ सकी। बिजली न आने से सबमर्सिबल और पानी की मोटरें नहीं चल सकीं, जिससे लोगों के सामने पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया।
बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे बारिश और तेज हवा के साथ बिजली की लाइनें ट्रिप होने लगीं। तिलहर और मदनापुर में रात नौ बजे आपूर्ति बाधित हो गई। इसके बाद अब्दुल्लागंज की अजीजपुर जिगनेरा लाइन भी ठप हो गई। चिनौर से आने वाली लाइन में फॉल्ट के कारण ककरा उपकेंद्र भी रात नौ बजे बंद हो गया। बादशाहनगर, सिटी पार्क, मिर्जापुर और कलान की लाइनें भी ट्रिप होने से लोग परेशान रहे।
आधी रात के बाद बारिश थमने और हवा धीमी होने पर बिजली कर्मियों ने लाइनों की गश्त शुरू की। बादशाहनगर उपकेंद्र की आपूर्ति रात करीब एक बजे और सिटी पार्क उपकेंद्र के सभी फीडर रात दो बजे तक बहाल किए जा सके।
विज्ञापन
--
कलान : पूरे कस्बे में छाया अंधेरा
कलान में 33 केवीए लाइन के तीन खंभे गिरने से कस्बे की बिजली आपूर्ति बाधित रही। पूरी रात लोग अंधेरे में रहे। सुबह सबमर्सिबल और मोटर नहीं चलने से पानी का संकट खड़ा हो गया। मोबाइल फोन भी चार्ज नहीं हो सके। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तक करीब 20 घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
--
निसरजई फीडर ढाई घंटे रहा बंद
निगोही रोड विद्युत उपकेंद्र के निसरजई फीडर में बुधवार रात फॉल्ट आने से करीब दो हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल रही। रात ढाई बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। बिजली न होने से उमस और मच्छरों के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
--
कई मोहल्लों में 36 घंटे बाद भी आपूर्ति बाधित
निगोही के रामनगर बगिया मोहल्ले में बुधवार सुबह विद्युत आपूर्ति के दौरान खंभा गिर गया। इस कारण आसपास के मोहल्लों की बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। 36 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी लाइन नहीं जुड़ सकी। मोहल्ले के अरुण सक्सेना ने बताया कि शिकायत के बाद भी खंभा ठीक नहीं किया गया। इस बाद उन्होंने ने निजी खर्चें से दूसरे स्थान से खंभा मंगाकर लगवाया। अब लाइनमैन के लाइन जोड़ने का इंतजार है। उपखंड अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले को लेकर जेई को निर्देश दिए गए हैं।
--
शहरी और अन्य क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति आधी रात के बाद बहाल कर दी गई थी। कलान में 33 केवीए लाइन के तीन खंभे गिरने से आपूर्ति बाधित है। खंभों को ठीक कराकर लाइन शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है।
- अनुज प्रताप सिंह, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बंडा उपकेंद्र से आज बंद रहेगी बिजली आपूर्ति
शाहजहांपुर। विद्युत निगम की ओर से बंडा उपकेंद्र पर शुक्रवार को वीसीबी लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते उपकेंद्र से जुड़े सभी पोषकों (फीडरों) की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह सुबह दस से दो बजे तक बंद रहेगी। उप खंड अधिकारी आशीष मिश्रा ने बताया कि कार्य को समय से पूर्ण कराकर आपूर्ति को बहाल कराया जाएगा। उन्होंने लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की है। संवाद