फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Power supply from the Awas Vikas substation was disrupted, causing inconvenience to residents.

Shahjahanpur News: आवास विकास उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति बाधित, परेशान रहे लोग

Thu, 23 Jul 2026 11:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Power supply from the Awas Vikas substation was disrupted, causing inconvenience to residents.
शाहजहांपुर। शहर के आवास विकास उपकेंद्र क्षेत्र के लोगों को बृहस्पतिवार को पहले रोस्टरिंग और फिर मरम्मत कार्य के चलते आपूर्ति बंद होने से सवा चार घंटे तक बिजली की समस्या से जूझना पड़ा। इसके चलते भीषण गर्मी में लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

सुबह सवा आठ बजे से 11 बजे तक रोस्टरिंग होने के कारण उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित रही। लोगों को उम्मीद थी कि रोस्टरिंग खत्म होने के बाद आपूर्ति मिल जाएगी। आपूर्ति शुरू हुई, लेकिन 11:15 बजे फिर बिजली चली गई। लोगों ने उपकेंद्र पर कॉल कर जानकारी चाही। उन्हें बताया गया कि 132 केवी उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य के चलते शटडाउन लिया गया।
विज्ञापन

बिजली जाने के बाद लोग काफी परेशान रहे। करीब एक बजे बिजली आने से लोगों ने राहत की सांस ली। बिजली बाधित रहने से आवास विकास उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को घरेलू कामकाज और अन्य जरूरी कार्यों में परेशानी हुई। दूसरी ओर निगोही रोड उपकेंद्र क्षेत्र में भी दोपहर बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पंचपीर फीडर पर दोपहर करीब 1:15 बजे पेड़ों की छंटाई का कार्य कराया गया। इसके चलते मधुवन पार्क के दोनों ट्रांसफॉर्मर और कुष्ठ आश्रम के 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर की आपूर्ति करीब दो घंटे तक बंद रही। अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि तकनीकी कार्यों और सुरक्षा कारणों से शटडाउन लिया गया था। कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई।

----
निगोही में चार घंटे बंद रही बिजली आपूर्ति
निगोही। बृहस्पतिवार को निगोही उपकेंद्र से बिना किसी पूर्व सूचना के दोपहर दो बजे बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। बिजली आपूर्ति शाम करीब छह बजे शुरू हुई तब उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। एसडीओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि बाहर से आए इंजीनियर उपकेंद्र में लगे दस एमवीए के तीनों ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग कर रहे थे। इस दौरान चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed