फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Power Supply Cut Off When Prepaid Smart Meter Balance Hits Zero in Shahjahanpur

Shahjahanpur: प्रीपेड स्मार्ट मीटर में बिल माइनस होने पर बिजली गुल, रिचार्ज न करने वालों पर विजिलेंस की नजर

Sat, 21 Mar 2026 05:02 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 21 Mar 2026 05:02 PM IST
सार

शाहजहांपुर में जिन घरों में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगे हैं, उनका बिल माइनस हो जाने पर बिजली आपूर्ति बंद कर दी जा रही है। रोजाना इस तरह के 150 से 200 मामले सामने आ रहे हैं।  

विज्ञापन
Power Supply Cut Off When Prepaid Smart Meter Balance Hits Zero in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहजहांपुर में प्रीपेड स्मार्ट मीटर में बिल माइनस में जाने पर बिजली गुल होने लगी है। ऑनलाइन बिल जमा करने पर 24 घंटे तक बिजली शुरू नहीं होने या धनराशि वापस आने की शिकायतें भी आ रही हैं। इसके चलते निगम के सरकारी बिलिंग केंद्रों पर उपभोक्ताओं की लाइन लग रही है। ऑटो कट होने पर बिल जमा नहीं करने वालों पर बिजली चोरी की आशंका के चलते विजिलेंस टीम ने निगहबानी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जिले में चार लाख 58 हजार उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति दी जाती है। इनमें 69305 उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। जुलाई 2025 से बिजली निगम ने स्मार्ट मीटरों को प्री-पेड करने की प्रक्रिया को शुरू किया था। इसके बाद भी लोगों ने रिचार्ज कराना शुरू नहीं किया।
विज्ञापन


15 मार्च से मध्यांचल विद्युत निगम से स्मार्ट मीटरों को ऑटो कट कर बत्ती गुल करना शुरू कर दिया। घरों की अचानक से बिजली जाने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ती गईं। लोगों ने ऑनलाइन बकाया जमा किया तो उनका बिल अपडेट होकर आपूर्ति शुरू होने में 24 घंटे लग गए। कुछ लोगों की धनराशि वापस हो गई। ऐसे में उपभोक्ताओं का विश्वास निगम के बिलिंग केंद्रों पर बढ़ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उपकेंद्रों पर लग रही लाइन 
अफसरों के अनुसार, रोजाना 150 से 200 उपभोक्ताओं के कनेक्शन बिल माइनस में होने पर ऑटो कट हो रहे हैं। इसके चलते उन्हें उपकेंद्र पर लाइन लगानी पड़ रही है। उपभोक्ताओं के अनुसार, बिल जमा करने पर बिजली शुरू नहीं होने पर निगम की ओर से उपलब्ध कराए गए नंबरों से सही जवाब नहीं मिल रहा है।

बिजली शुरू होने में चार से पांच घंटे का समय लग रहा है। अधिकारियों के अनुसार, ऑटो कट के तीन दिन बाद रिचार्ज नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर शक बढ़ रहा है। बिन बिजली के रहना संभव नहीं है। इस वजह से मीटर बाइपास किए जाने की आशंका रहती है। ऐसे उपभोक्ताओं की सूची विजिलेंस को देकर निगरानी के निर्देश दिए हैं। बिजली चोरी करते हुए पकड़े जाने पर रिपोर्ट दर्ज हो सकती है।

निगम ने उपकेंद्रों पर खोले स्पॉट सेंटर
ऑनलाइन अदायगी के बाद बिल अपडेट होने में 24 घंटे का समय लगने पर उपकेंद्रों पर उपभोक्ताओं की लाइन लग रही है। इसके चलते बहादुरगंज, अब्दुल्लागंज, गोविंदगंज, रोजा आदि में स्पॉट सेंटर खोले गए हैं। यहां पर लोगों के बिल जमा किए जा रहे हैं।

मोहल्ला जलालनगर के मोहम्मद हनीफ ने बताया कि बिल माइनस में होने पर निगम का मेसेज आया था। ध्यान नहीं देने के कारण बिजली कट गई। जानकारी में आने पर बिल जमा कर दिया। फिर भी चार से पांच घंटों के बाद बिजली शुरू हो सकी।

मोहल्ला एमनजई के तारिक खां ने बताया कि भाई के घर की बिजली गुल होने पर फॉल्ट समझकर तलाशते रहे। उपकेंद्र पर बात करने पर जानकारी हुई। उसके बाद उपकेंद्र पर लाइन में लगकर बिल को जमा किया। तब बमुश्किल आपूर्ति शुरू हुई।

पहली बार में काटी गई 1300 लोगों की बिजली
जिले में पहली बार 1300 लोगों के घरों की ऑटो कट के जरिये बिजली काटी गई। एसई अनुज प्रताप सिंह के अनुसार, बिजली काटे जाने से पहले बिल अदायगी के लिए मेसेज किया गया। इसके बाद आपूर्ति बाधित की गई।

इतने लगे बिजली मीटर
  • पीलीभीत- 125907
  • बरेली- 95495
  • शाहजहांपुर- 69305
  • बदायूं- 53052

बिजली निगम के एसई अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि ऑटो कट बिजली होने के बाद शहर में करीब सवा करोड़ रुपये का राजस्व जमा हुआ है। बिजली कट होने के बाद तीन दिन तक रिचार्ज नहीं कराने वालों के खिलाफ विजिलेंस टीम को निगहबानी के निर्देश दिए हैं। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed