फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Power supply affected due to repair work.

Shahjahanpur News: मरम्मत कार्य के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित

Fri, 25 Sep 2026 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Power supply affected due to repair work.
शाहजहांपुर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर मरम्मत कार्य के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। निगोही रोड उपकेंद्र के जलालनगर फीडर पर शुजात खां की पुलिया के पास लगे 400-400 केवीए के दो ट्रांसफॉर्मरों पर मरम्मत का कार्य कराया गया। इसके चलते दोपहर 12 बजे से दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन

तिलहर के कपसेड़ा गांव में ट्रांसफॉर्मर में खराबी आने के कारण पिछले तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों के मुताबिक लगातार आपूर्ति बाधित रहने से घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने जल्द ट्रांसफॉर्मर ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन

अब्दुल्लागंज उपकेंद्र के केरूगंज फीडर पर शोभायात्रा निकलने के कारण बिजली आपूर्ति बंद रही। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शाम छह बजे से रात साढ़े आठ बजे तक आपूर्ति रोकी गई। इसके चलते क्षेत्र के उपभोक्ताओं को करीब ढाई घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। अधिशासी अभियंता नगर आरपी सिंह ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते आपूर्ति बंद रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
परौर में 15 दिन से बिजली व्यवस्था बेपटरी
परौर। क्षेत्र में पिछले 15 दिन से बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, बिजली कभी एक घंटे तो कभी दो घंटे के लिए आती है। अधिशासी अभियंता शुभेंदु शाह ने बताया कि ओवरलोडिंग के कारण सुचारु बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। संवाद
--
बंडा में आज एक घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी प्रभावित
शाहजहांपुर। 132 केवीए उपकेंद्र बंडा पर 26 सितंबर को सुबह आठ से नौ बजे तक 33 केवीए मेन बस का शटडाउन प्रस्तावित है। इसके चलते उपकेंद्र बंडा से निकलने वाले छह फीडरों की बिजली आपूर्ति पूर्ण या आंशिक रूप से प्रभावित रहने की संभावना है।


अधिशासी अभियंता विद्युत पारेषण खंड मोहम्मद सऊद ने बताया कि शटडाउन के दौरान 33 केवीए बंडा प्रथम, नानकपुरी, रामपुरकला, ढका, खुटार और बंडा द्वितीय की विद्युत आपूर्ति बाधित हो सकती है। उन्होंने उपभोक्ताओं से शटडाउन की अवधि में संयम बनाए रखने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed