फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bullet fired at youth hit a dog; accused arrested.

Shahjahanpur News: युवक पर चलाई गोली कुत्ते को लगी थी, पकड़ा गया आरोपी

Fri, 02 Oct 2026 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Bullet fired at youth hit a dog; accused arrested.
अल्हागंज थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बृजेश। स्रोत: पुलिस
अल्हागंज। मोहल्ला दखिनौआ में युवक पर चलाई गोली पालतू कुत्ते को लगने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह आरोपी युवक ब्रजेश उर्फ नन्हकू को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर लाइसेंसी रायफल भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

बुधवार को सुमित ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 सितंबर की रात करीब आठ बजे वह अपने घर के पास पालतू कुत्ते के साथ टहल रहे थे। आरोप है कि मोहल्ले का ब्रजेश शराब के नशे में उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी देकर घर चला गया।
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ देर बाद ब्रजेश रायफल लेकर आया और उसपर फायर कर दिया। गोली उनके पालतू कुत्ते के पैर में लगी। गोली की आवाज सुनकर पिता रोहित कुमार उर्फ तार बाबू और मां बिटोली आ गईं। इस बीच बृजेश वहां से भाग गया। सीओ जलालाबाद दीपक कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed