फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   People from Lakhimpur refused to identify the young man; the family will now arrive from Sitapur.

Shahjahanpur News: लखीमपुर से आए लोगों ने युवक को पहचानने से किया इन्कार, अब सीतापुर से आएगा परिवार

Fri, 02 Oct 2026 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
People from Lakhimpur refused to identify the young man; the family will now arrive from Sitapur.
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाने से करीब 20 मीटर की दूरी पर निर्माणाधीन एस्केलेटर के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर हुई 35 वर्षीय युवक की मौत के मामले में तीसरे दिन भी उसकी पहचान नहीं हो सकी। बृहस्पतिवार को लखीमपुर से पहुंचे लोगों ने शव को पहचानने से इन्कार कर दिया। अब सीतापुर से एक युवक के लापता होने की जानकारी सामने आने के बाद उसके परिजनों के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन पुल के पास पानी से भरे गड्ढे में युवक का शव उतराता मिला था। शव के पास पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला था। इसके बाद पुलिस ने आसपास के जिलों में युवक की फोटो और हुलिया भेजकर पहचान कराने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लखीमपुर से कुछ लोग युवक के शव को देखने के लिए पहुंचे, लेकिन उन्होंने फोटो व शव देखकर पहचान से इन्कार कर दिया। अब सीतापुर में युवक के लापता होने की सूचना मिलने के बाद उसके परिजनों ने जीआरपी से संपर्क साधा है। सीओ जीआरपी ऋषिकेश यादव ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मजदूरों को गड्ढे में नहीं मिला मोबाइल
जीआरपी इंस्पेक्टर के अनुसार, सीसी कैमरों की फुटेज में युवक 26 सितंबर की शाम 4:45 बजे फोन पर बात करते नजर आ रहा है। वहीं पर सफेद रंग की कार खड़ी है। बात करने के बाद उसने मोबाइल की टाॅर्च जलाई और आगे बढ़ा। तभी वह गड्ढे में गिर गया। जीआरपी ने बृहस्पतिवार को उसका मोबाइल फोन तलाश करने के लिए मजदूर लगाए, लेकिन मोबाइल फोन नहीं मिल सका। मृतक की पहचान के लिए जीआरपी ने डीसीआरबी के माध्यम से प्रदेश के सभी थानों व जीआरपी में फोटो भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed