फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Power out for three hours... Anandpuram feeder also down.

Shahjahanpur News: तीन घंटा गुल रही बिजली...आनंदपुरम फीडर भी ठप

Thu, 27 Aug 2026 11:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Power out for three hours... Anandpuram feeder also down.
शाहजहांपुर। जिले में अलग-अलग उपकेंद्रों के फीडरों में फाॅल्ट और मरम्मत कार्य के चलते कई इलाकों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। चिनौर उपकेंद्र में फ्लैशओवर होने के कारण करीब तीन घंटों तक दो फीडर बंद रहे। इसी तरह ककरा उपकेंद्र का आनंदपुरम फीडर भी घंटों बंद रहा। इसके चलते उपभोक्ताओं को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन

चिनौर उपकेंद्र में सुबह सात बजे फ्लैशओवर होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 10 बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी। इस दौरान अटसलिया और उदयपुर कटैया फीडर की आपूर्ति भी प्रभावित रही।
विज्ञापन

ककरा उपकेंद्र का आनंदपुरम फीडर सुबह सात बजे ब्रेकडाउन में आ गया। करीब 30 मिनट बाद आपूर्ति बहाल की गई। दोपहर बाद करीब तीन बजे इसी फीडर में दोबारा ब्रेकडाउन आने से आपूर्ति प्रभावित हुई। यह शाम तक बहाल नहीं हो सकी। उपभोक्ताओं ने जेई के सीयूजी नंबर पर कॉल की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, निगोही रोड उपकेंद्र के जलालनगर फीडर पर ऊंची मस्जिद के पास लगे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर पर कार्य के चलते दोपहर 12 बजे से डेढ़ बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। प्रभारी अधीक्षण अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि फॉल्ट आने पर तुरंत टीम को भेजकर समय रहते सही करवा दिया था।

--
बिजली लाइन टूटने से सात घंटे ठप रही कलान की बिजली

कलान। बिजली की लाइन टूटने से बृहस्पतिवार की सुबह कलान नगर पंचायत की बिजली आपूर्ति करीब सात घंटे तक ठप रही।
सुबह सात बजे तार टूटने से पूरे क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई। कर्मचारियों ने विद्युत लाइन को जोड़ने की कोशिश नहीं की। सुबह बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं के कॉल करने पर करीब एक बजे नगर पंचायत की ट्रॉली के जरिये तारों को जोड़कर आपूर्ति को बहाल किया गया। अधिशासी अभियंता, जलालाबाद शुभेंदू शाह ने बताया कि तार टूटने के चलते कुछ देर आपूर्ति बाधित हुई थी। उसे सही करा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed