फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Power lines were damaged due to storm and rain, causing power outages.

Shahjahanpur News: आंधी और बारिश से बिजली की लाइनें टूटी, आपूर्ति ठप

Sun, 03 May 2026 10:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
Power lines were damaged due to storm and rain, causing power outages.
कुर्रिया कलां में लाइन को दुरुस्त करते कर्मचारी। स्रोत: बिजली निगम
शाहजहांपुर। तड़के आंधी और बारिश के कारण बिजली का नेटवर्क ध्वस्त हो गया। तेज हवा में बिजली की लाइनें व खंभे टूटने से शहर व ग्रामीण इलाकाें में बिजली गुल हो गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद आपूर्ति को बहाल किया जा सका। बिजली जाने से लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार तड़के दो बजे के बाद आंधी और बारिश आई। इसके चलते शहर समेत ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति पटरी से उतर गई। ककरा उपकेंद्र के मदराखेल की बिजली करीब साढ़े तीन बजे ठप हो गई। इसके बाद चार बजे अब्दुल्लागंज की 33 केवीए लाइन ब्रेक डाउन हो गई। 33 केवीए लाइन में फॉल्ट से सुहेली उपकेंद्र भी बंद हो गया।
विज्ञापन

इसी तरह निगोही रोड उपकेंद्र का चिनौर फीडर भी साढ़े चार बजे बंद हो गया। बिजली जाने से क्षेत्र के लोग परेशान हो गए। लोगों के जागने पर बिजली नहीं मिलने पर मोटर और सबमर्सिबल भी नहीं चल सके। इसके चलते पानी का संकट खड़ा हो गया। दिन निकलने पर इंजीनियरों की टीम ने लाइन पर गश्त शुरू की। कई जगह पर तार व खंभे गिरे मिलने से बिजली आपूर्ति गुल हो गई थी। करीब दस बजे तक शहर की आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पेड़ गिरने से 33 केवीए लाइन ध्वस्त
कुर्रिया कलां। आंधी-बारिश से विद्युत उपकेंद्र चौहनापुर की इनकमिंग 33 केवीए तारों के ऊपर पेड़ गिरने से कई जगह लाइन ध्वस्त हो गई। इससे उपकेंद्र से संबंधित गांवों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। जेई ने अपनी टीम के साथ शाम चार बजे उपकेंद्र की इनकमिंग लाइन को दुरुस्त कर लिया। इस अवधि में 14 घंटे तक बिजली ठप रही। जिससे लोग परेशान रहे। संवाद
----------
रात में हुई बूंदाबांदी से तापमान में आई गिरावट

शाहजहांपुर। तड़के बूंदाबांदी के असर से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार रात को दाे मिमी बारिश हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट आई। उन्होंने बताया कि वायुदाब गिरा हुआ है। आर्द्रता 70 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। पूर्वी हवा चल रही है। इसके असर से सोमवार को हल्के बादल छाए रहने के साथ मौसम शुष्क रहने की संभावना है। संवाद
--------
आंधी-बारिश में गोदाम का टिन उड़ने से भीगा 1200 बोरी उर्वरक

परौर। दहेलिया साधन सहकारी समिति के गोदाम पर पड़ी टिन शनिवार को देर रात आई आंधी-बारिश में उड़कर खेत में जा गिरी। इस वजह से गोदाम में रखीं विभिन्न उर्वरकों की 1200 बोरियां भीग गईं।


समिति के सचिव विष्णकांत कनौजिया ने बताया कि गोदाम में एनपीके की 400, पोटाश की 290 और यूरिया खाद की 564 बोरियां टिन उड़ने पर बारिश में भीग गई। सुबह गांव के राजकुमार, सतीश, महेश सिंह, पुष्पेंद्र आदि ने गोदाम की छत से टिन गायब और गोदाम में पानी भरा देख इसकी सूचना समिति के सभापति अरुण कुमार को दी। समिति के लेखाकार सुखदेव सिंह ने बताया कि खाद की बोरियां भीग जाने की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। संवाद

कुर्रिया कलां में लाइन को दुरुस्त करते कर्मचारी। स्रोत: बिजली निगम

कुर्रिया कलां में लाइन को दुरुस्त करते कर्मचारी। स्रोत: बिजली निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed