फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Power lines snapped during the rain; supply remained disrupted for hours.

Shahjahanpur News: बारिश में बिजली की लाइनें टूटी, घंटों गुल रही आपूर्ति

Wed, 01 Jul 2026 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Power lines snapped during the rain; supply remained disrupted for hours.
खुटार के बिजली उपकेंद्र में भरा पानी निकालने का प्रयास करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : samvad
शाहजहांपुर। बारिश से 33 केवीए लाइनों में फॉल्ट आने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई। दोपहर 12 बजे के बाद बिजली निर्बाध तरीके से आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सुबह करीब छह बजे तेज बारिश के बाद बिजली की 33 केवीए लाइन ट्रिप हो गई। हथौड़ा, निगोही रोड, अटसलिया, बहादुरगंज, गोविंदगंज उपकेंद्र आदि की लाइनें 220 केवीए पैना ट्रांसमिशन से बंद कर दी गईं। बिजली जाने के कारण सबमर्सिबल और मोटर नहीं चलने से पानी की टंकियां नहीं भर सकीं। इसके चलते पानी का संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन

बारिश बंद होने के बाद इंजीनियरों की टीम ने लाइन पर गश्त शुरू की। इस दौरान कई स्थानों पर बिजली की लाइनों पर पेड़ की डाल टूटी मिलीं। इंसुलेटर पंक्चर होने के साथ ही जंपर भी जले मिले। बाद में सुबह दस बजे गोविंदगंज उपकेंद्र के फीडरों पर लाइन लगाना शुरू किया गया। टॉउन हॉल फीडर को छोड़कर सब जगह बिजली मिल गई। टाउन हॉल फीडर को दोपहर 12 बजे के बाद आपूर्ति मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगोही रोड उपकेंद्र पर लाइन लगने के कुछ देर के बाद बाईबाग फीडर पर एलटी की लाइन टूट गई। उसे पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे सही किया गया। ---------
ग्रामीण इलाकों में भी रहा संकट
बारिश से कलान, अल्हागंज, खुदागंज ग्रामीण, कांट आदि इलाकों में भी बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। पूरे जिले में 47 फीडरों से आपूर्ति दी जाती है। इसमें इन चार फीडरों पर सबसे ज्यादा दिक्कत आई।
-------
बारिश के बाद फॉल्ट आए थे। उन्हें समय रहते दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। 47 फीडरों में पांच फीडर ब्रेक डाउन हुए हैं।
-अनुज प्रताप सिंह, एसई
--
खुदागंज में बारिश के दौरान घंटों गुल रही बिजली
खुदागंज। तड़के करीब चार बजे विद्युत उपकेंद्र की 33 केवीए हाईटेंशन इनकमिंग लाइन के कई जगह तार टूटने और जंपर जलने से नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र के सभी फीडर बंद हो गए। बारिश थमने के बाद दिन में करीब 11 बजे विद्युत निगम के कर्मचारी लाइन की खराबी तलाश करने निकले। एक्सईएन कृष्ण गोपाल अग्रवाल ने बताया कि सुबह हुई तेज बारिश के कारण 33 केवीए लाइन में आई खराबी दूर कराने का काम तेजी से कराया गया है। संवाद

--
तकिया मोहल्ले में ट्रांसफाॅर्मर फुंकने से 16 घंटे से बिजली नहीं
कांट। मोहल्ला तकिया में मरहा तालाब के किनारे स्थित बस्ती में सोमवार को देर रात करीब 12 बजे ओवरलोडिंग के कारण तेज आवाज के साथ ट्रांसफाॅर्मर फुंक गया। इसके साथ ही मोहल्ले समेत आसपास के इलाके के लगभग 100 घरों की बत्ती गुल हो गई। पंखे-कूलर नहीं चलने से पूरी रात बिजली संकट से लोग बेहाल रहे। सुबह बारिश होने के कारण खराब ट्रांसफाॅर्मर हटाया नहीं जा सका। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता प्रमोद राजपूत ने बताया कि मंगलवार रात तक दूसरा ट्रांसफाॅर्मर लगा कर बिजली आपूर्ति चालू करा दी जाएगी। संवाद
--
उपकेंद्र में पानी भरने से बिजली आपूर्ति ठप
खुटार। सोमवार सुबह से हुई तेज बारिश से बिजली उपकेंद्र में जलभराव होने के कारण लगभग नौ घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। तेज बारिश से सुबह पांच बजे उपकेंद्र में जलभराव शुरू होने पर सुरक्षा कारणों से सभी 14 फीडरों पर बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। बहुत ज्यादा पानी जमा होने पर पंपिंग सेट और सीवर साफ करने वाले टैंक से पानी को खेतों में निकाला गया। बाद में मशीनाें को सुखाकर दोपहर दो बजे बिजली आपूर्ति शुरू की गई। एसडीओ हरेंद्र राहुल ने बताया कि पानी भर जाने से बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी थी। दो बजे के बाद सप्लाई शुरू करा दी गई है। संवाद

खुटार के बिजली उपकेंद्र में भरा पानी निकालने का प्रयास करते कर्मचारी। संवाद

खुटार के बिजली उपकेंद्र में भरा पानी निकालने का प्रयास करते कर्मचारी। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed