फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Power Control The power cuts in the middle of the night

पॉवर कंट्रोल ने आधी रात में कर दी बिजली कटौती

Sun, 14 Aug 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 14 Aug 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
 गत दो माह से आधी रात को होने वाली दो घंटे की नियमित बिजली कटौती को लेकर शुरुआत में विरोध-प्रदर्शन करने के बाद शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता अभ्यस्त हो चुके हैं, लेकिन अब कटौती की अवधि में बढ़ोत्तरी से उनके सब्र का बांध टूटने लगा है। शनिवार को रात लोग खाना खा-पीकर बिस्तरों पर पहुंचे कि साढ़े 11 बजे से शहर के फीडर बंद हो गए और तीन घंटे की कटौती लागू कर दी गई। व्यापार संगठनों का कहना है कि रात में होने वाली बिजली कटौती पर शीघ्र रोक नहीं लगाए जाने पर व्यापारी सड़क पर उतरने को बाध्य हो जाएंगे। 
विज्ञापन

शासन की घोषणा के अनुरूप शहरी क्षेत्र को 20 घंटे बिजली सप्लाई देने के लिए रोजाना दिन और रात के वक्त दो-दो घंटे बिजली काटी जा रही है। पॉवर सिस्टम कंट्रोल द्वारा लागू रोस्टरिंग शेड्यूल को अनदेखा करके मनमाने तरीके से बिजली काटे जाने से लोगों की दिनचर्या में आए दिन खलल पड़ रहा है। दिन में दस बजे से लेकर अपरान्ह तीन बजे के बीच और रात में 12 बजे से तड़के चार बजे के बीच कब बत्ती गुल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। 
विज्ञापन

शनिवार को यही हुआ, जब नियमित कटौती करीब एक घंटा पहले लागू कर दी गई। रात 11.30 बजे लागू हुआ पॉवर कट डेढ़ बजे के बाद तक जारी रहा। लोगों ने बिजली उप केंद्रों के फोन नंबर डॉयल करने शुरू तो बताया गया कि लखनऊ सिस्टम कंट्रोल के निर्देश पर तीन घंटे के लिए कटौती प्रभावी की गई है। रात में कटौती को लेकर कई बार विरोध-प्रदर्शन कर चुके व्यापार संगठनों ने फिर से आंदोलन छेड़ने का मनन बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन और सावन माह में कांवड़ यात्राओं के दौरान बिजली के लिए जन सामान्य को तररसाने का कड़ा विरोध किया जाएगा। कंछल गुट के नगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने कहा कि बिजली अभियंता सिर्फ आंदोलन की भाषा समझते हैं। आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज वर्मा सराफ और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल युवा प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष अनवार खां ने कहा कि रात में बिजली कटौती में कमी नहीं लाए जाने पर विभागीय अभियंताओें का घेराव किया जाएगा।
0
रात में बिजली कटौती की अवधि बढ़ने से परेशान शहरी उपभोक्ताओं को रविवार दोपहर उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब पुवायां रोड पर पैना स्थित ट्रांसमिशन विंग के 220 केवी पॉवर स्टेशन के यार्ड मेें स्थापित 100 एमवीए के ट्रांसफार्मर ने अचानक काम करना बंद कर दिया।   

एक्सईएन ट्रांसमिशन सुनील कुमार के अनुसार 100 एमवीए के ट्रांसफार्मर में रविवार सुबह आठ बजे के बाद अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण कई लाइनों को बंद करना पड़ा। इधर, पॉवर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता ऋषि कुमार अग्रवाल ने बताया कि शहर समेत जिले के कई उपकेंद्रों को बिजली देने वाले 100 एमवीए के खराब ट्रांसफार्मर की जगह नया ट्रांसफार्मर लगने में लगभग 15 दिन का समय लग जाएगा। एसई अग्रवाल ने कहा कि इस दौरान अन्य जनपदों से जिले के उपभोक्ताओं को बिजली मुहैया कराने की व्यवस्था की जा रही है, लेकिन इस बीच बिजली संकट होने पर उपभोक्ता धैर्य और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed