{"_id":"68cc54a57da380da2b00af09","slug":"power-block-will-be-done-from-tomorrow-for-placing-girders-on-the-overbridge-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-153074-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ओवरब्रिज पर गर्डर रखे जाने के लिए कल से होगा पावर ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ओवरब्रिज पर गर्डर रखे जाने के लिए कल से होगा पावर ब्लॉक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित ओवरब्रिज के गर्डर रखे जाने के चलते पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते अप और डाउन लाइन की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। पैसेंजर ट्रेनाें का संचालन रोजा से होगा।
अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। प्लेटफॉर्म नंबर दो व तीन का कार्य पूर्ण होने के बाद ओवरब्रिज पर कार्य शुरू हुआ। अब ओवरब्रिज पर गर्डर रखे जाने के लिए ब्लॉक लिया गया। रेल अफसराें के अनुसार, 20 सितंबर को लाइन नंबर छह व सात पर गर्डर रखे जाने के चलते दोपहर 12:55 से 3:55 बजे तक ब्लॉक रहेगा।
21 सितंबर को लाइन नंबर आठ से दस तक यार्ड में आठ से 11 बजे तक, 23 सितंबर को डाउन लाइन पर लाइन नंबर चार व पांच पर 8:05 से 11:05 बजे तक पावर ब्लॉक रहेगा। ब्लॉक 26 सितंबर तक चलेगा। इस अवधि में 55059, 55060, 54327, 54329 रोजा से चलेगी। अप और डाउन लाइन की आठ जोड़ी ट्रेनों को रोजा, बालामऊ से चलाया जाएगा।