{"_id":"69a4843a546879dc8a095caa","slug":"potholes-filled-with-soil-and-gravel-after-spending-lakhsdanger-of-vehicle-slipping-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-166910-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लाखों खर्च कर मिट्टी और बजरी से भर दिए गड्ढे...वाहन फिसलने का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लाखों खर्च कर मिट्टी और बजरी से भर दिए गड्ढे...वाहन फिसलने का खतरा
विज्ञापन
टाउनहॉल स्थित स्टेट बैंक के पास उखड़ी पड़ी सड़क। संवाद
शाहजहांपुर। होली पर लाट साहब के जुलूस रूट पर गड्ढों को भरने के लिए लाखों रुपये खर्च किए गए, लेकिन गड्ढों को भरने का कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं किया। सीमेंट और बजरी से गड्ढों को भरा गया है। बजरी गड्ढों के बाहर फैल रही है। इससे दो पहिया वाहन फिसलने का खतरा बढ़ गया है।
होली पर लाट साहब जुलूस निकलने वाले रूट पर सड़कों की मरम्मत करने का प्रशासन की ओर से निर्देश दिए गए थे। नगर निगम और पीडब्ल्यूडी ने गड्ढे भरने का काम शुरू किया। हल्का सीमेंट, बालू और बजरी डालकर गड्ढों को भरा गया। गड्ढे से बजरी उखड़ गई। इससे वाहन चालकों के फिसलने का खतरा पैदा हो गया है।
नगर निगम से सदर बाजार जाने वाली रोड पर एसबीआई बैंक के सामने गड्ढे को दो दिन पहले भरा गया। गड्ढा में भरी गई बजरी उखड़ गई है। इसकी वजह से राहगीरों को दिक्कत हो रही है। इसी तरह से खिरनीबाग चौराहा से पहले सड़क पर भरा गए गड्ढे की बजरी उखड़ने लगी है। यहां पर मोड़ होने की वजह से दो पहिया वाहन फिसल जाते है। नगर आयुक्त डॉ.बिपिन मिश्रा ने बताया कि जो भी गड्ढे खराब हुए हैं। उनको दोबारा सही कराएंगे। इसके लिए निर्माण विभाग की टीम लगाई जाएगी।