फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Potato farmers will receive a subsidy of up to 20,000.

Shahjahanpur News: आलू किसानों को अधिकतम 20 हजार रुपये तक मिलेगा अनुदान

Wed, 09 Sep 2026 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Potato farmers will receive a subsidy of up to 20,000.
शाहजहांपुर। उद्यान विभाग की योजनाओं की प्रगति को लेकर मंगलवार को विकास भवन सभागार में जिला मिशन समिति एवं जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। बैठक में जिला उद्यान अधिकारी पुनीत कुमार पाठक ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में आलू उत्पादक किसानों के लिए भाव स्थिरता कोष की स्थापना तथा निजी शीतगृहों में भंडारित आलू के भंडारण प्रभार पर अनुदान की योजना संचालित की गई है। इसके तहत एक किसान को अधिकतम दो हेक्टेयर आलू रोपित क्षेत्रफल अथवा प्रति हेक्टेयर 240 क्विंटल तक आलू उत्पादन पर अधिकतम 20 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में आलू उत्पादक किसानों से अधिक से अधिक किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) गठित कराने और आलू के क्लस्टर विकसित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

इसके अलावा उद्यान विभाग की योजनाओं में नवीन उद्यान रोपण, सब्जी, पुष्प और मसाला क्षेत्र विस्तार, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन यूनिट तथा सब्जियों के लिए मचान आदि कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। ड्रॉप मोर क्रॉप-माइक्रो इरीगेशन योजना में लघु एवं सीमांत किसानों को ड्रिप/मिनी स्प्रिंकलर सिस्टम पर 90 प्रतिशत और अन्य किसानों को 80 प्रतिशत तक अनुदान दिए जाने की जानकारी दी गई। पोर्टेबल स्प्रिंकलर पर लघु एवं सीमांत किसानों को 75 प्रतिशत तथा अन्य किसानों को 65 प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed