{"_id":"64370aed839d3bd1ef057d57","slug":"poster-put-on-the-water-tank-scheduled-caste-girl-students-should-take-water-only-after-asking-shahjahanpur-news-c-4-1-124866-2023-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: सरकारी छात्रावास की टंकी पर लगाया पोस्टर; लिखा- अनुसूचित जाति की छात्राएं पूछकर ही लें पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: सरकारी छात्रावास की टंकी पर लगाया पोस्टर; लिखा- अनुसूचित जाति की छात्राएं पूछकर ही लें पानी
Thu, 13 Apr 2023 07:54 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 07:54 AM IST
सार
शाहजहांपुर में अनुसूचित जाति की छात्राओं के साथ भेदभाव का मामला सामने आया है। आरोप है कि सरकारी छात्रावास में उच्च जाति की छात्राओं ने टंकी पर पोस्टर लगा दिया, जिसमें लिखा है कि अनुसूचित जाति की छात्राएं पूछकर ही पानी लें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शाहजहांपुर के एसएस कॉलेज के राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास में रहने वाली छात्राओं ने उच्च जाति की छात्राओं पर परेशान करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि उनके साथ पानी पीने पर रोक-टोक की जा रही है। उच्च जाति की छात्राओं ने पानी की टंकी पर पोस्टर चस्पा कर दिया है, जिस पर लिखा है कि अनुसूचित जाति की छात्राएं पूछकर ही पानी लें। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एसएस कॉलेज के पास ही अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास है। इस छात्रावास में सभी वर्गों की आर्थिक रूप से कमजोर छात्राएं रहती हैं। छात्रावास रहने वाली अनुसूचित जाति की छात्राओं ने सोमवार को चौक कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि सामान्य और ओबीसी जाति की लड़कियां उन्हें परेशान कर रही हैं। उनकी जाति के साथ ही को लेकर टिप्पणी करती हैं। उन्होंने डॉ. बीआर आंबेडकर की तस्वीर तक का अपमान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएस कॉलेज के पास ही अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास है। इस छात्रावास में सभी वर्गों की आर्थिक रूप से कमजोर छात्राएं रहती हैं। छात्रावास रहने वाली अनुसूचित जाति की छात्राओं ने सोमवार को चौक कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि सामान्य और ओबीसी जाति की लड़कियां उन्हें परेशान कर रही हैं। उनकी जाति के साथ ही को लेकर टिप्पणी करती हैं। उन्होंने डॉ. बीआर आंबेडकर की तस्वीर तक का अपमान किया।
विज्ञापन
तहरीर मिलने पर पुलिस ने की जांच
उन्होंने बताया कि उच्च जाति की छात्राओं ने पानी की टंकी पर पोस्टर चस्पा कर दिया, जिस पर लिखा है कि पानी उनसे पूछकर लें। तहरीर मिलने के बाद मंगलवार को चौक कोतवाली इंस्पेक्टर केबी सिंह ने छात्रावास में जाकर जांच की। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मामले में उन्होंने छात्राओं से बात की लेकिन किसी ने कोई शिकायत नहीं की।
विज्ञापन
Trending Videos
वहीं भीम आर्मी के मंडल संगठन सचिव सोनू रावत ने बताया कि छात्राओं ने उन्हें लिखित में प्रार्थना पत्र दिया था। छात्राओं के बयान भी उन्होंने लिए थे। छात्राओं को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन किया जाएगा। सीडीओ एसबी सिंह का कहना है कि ऐसा कोई भी मामला हमारी जानकारी में नहीं है। शिकायत आने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।