फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Postal department issued waterproof envelope for 10 rupees for safe delivery of rakhi of sisters

Shahjahanpur News: बहनों की राखी सुरक्षित पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने 10 रुपये में जारी किया वाटरप्रूफ लिफाफा

Sun, 20 Aug 2023 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Postal department issued waterproof envelope for 10 rupees for safe delivery of rakhi of sisters
रा​​खियों के लिए वाटर प्रूफ लिफाफा
शाहजहांपुर। रक्षाबंधन पर बहनें वाटरप्रूफ लिफाफे में देश-विदेश में रहने वाले भाइयों को भी राखियां भेज सकेंगी। वाटरप्रूफ लिफाफे सभी डाकघरों पर मात्र 10 रुपये में उपलब्ध हैं। इन्हें बेचने के लिए आज से विशेष काउंटर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बहनें दूरदराज में रहने वाले अपने भाइयों को राखी भेजती हैं। सादे लिफाफे में राखियां भेजे जाने पर बारिश आदि के चलते उनके खराब होने की आशंका रहती है। इसको ध्यान में रखकर डाकघर की ओर से वाटर प्रूफ लिफाफे हर साल ही जारी किए जाते हैं। इनमें राखियां पूरी तरह से सुरक्षित रहती हैं।
विज्ञापन

आज से अलग से काउंटर लगाकर ये वाटर प्रूफ लिफाफे बेचे जाएंगे। बहनें डाकघर से लिफाफे खरीदकर अपने भाइयों को राखियां भेज सकेंगी। इनको समय से पहुंचाने के लिए डाक विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। डाकघरों पर राखियों के लिए वाटर प्रूफ लिफाफा सिर्फ दस रुपये में उपलब्ध होगा। राखी भेजने के लिए स्पीड पोस्ट या रजिस्ट्री के लिए अलग से शुल्क देय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगाए गए हैं 2000 वाटरप्रूफ लिफाफे
प्रधान डाकघर के हेड पोस्ट मास्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन पर राखियों के लिए 2000 लिफाफों की मांग की गई थी। आज से प्रधान डाकघर में अलग से काउंटर लगाकर इन्हें बेचा जाएगा। बताया कि देश के अंदर तीन से पांच दिन और विदेश में दस दिन के भीतर राखियां सुरक्षित रूप से भाइयों तक पहुंच जाएंगी।



देश में सिर्फ 40 रुपये में भेज सकेंगे राखी, विदेश भेजने पर लगेगा अधिक शुल्क
वाटर प्रूफ लिफाफे में राखी भेजने के लिए स्पीड पोस्ट या रजिस्ट्री करनी होगी। देश में कहीं भी 50 ग्राम वजन की राखियां भेजनी हैं तो सिर्फ 40 रुपये खर्च होंगे। विदेश में राखियां भेजने के लिए बहनों को अधिक खर्च करना होगा। कनाडा में 50 ग्राम राखी भेजने के लिए स्पीड पोस्ट के 1392 और रजिस्ट्री करने पर 230 रुपये देय होंगे। यूनाइटेड किंगडम में स्पीड पोस्ट करने पर 2319 तथा रजिस्ट्री के लिए 220 रुपये देने होंगे।

राखियों के लिए वाटर प्रूफ लिफाफा

राखियों के लिए वाटर प्रूफ लिफाफा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed