{"_id":"687e7623b12a45961801d49b","slug":"post-office-scam-no-action-taken-even-after-filing-report-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-148646-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर घोटाला: रिपोर्ट दर्ज होने पर भी नहीं हुई कोई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर घोटाला: रिपोर्ट दर्ज होने पर भी नहीं हुई कोई कार्रवाई
विज्ञापन
अल्हागंज। उपडाकघर में खातेदारों की लाखों की जमापूंजी में हुए घोटाला के बहुचर्चित मामले में रिपोर्ट दर्ज हाेने के 24 घंटे बाद भी पुलिस कोई गिरफ्तारी नहीं कर सकी।
मामले की विभागीय जांच पूरी करने के बाद डाक निरीक्षक अमर पाल सिंह ने गत शनिवार को थाने में तत्कालीन उप डाकपाल नवीन मौर्य, डाक कर्मी सूरज प्रकाश और उसके बेटे रितिक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी थी। इस बीच, पुलिस अपने स्तर से विवेचना करती रही। पुलिस अभी प्राथमिक तौर पर डाकघर और खातेदारों के दस्तावेजों की जांच-पड़ताल कर रही है।
थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि घोटाले में नामजद किए गए कर्मियों के खातों और लेनदेन की जानकारी खंगाली जा रही है। उनका कहना है कि आरोपियों की तलाश के साथ मामले की विवेचना भी जारी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि घोटाला की शुरुआत कब से हुई। इस बीच, कई खाताधारकों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग करते हुए कहा कि ऐसा नहीं होने पर डाकघर से घोटाले के साक्ष्य हटाए-मिटाए जा सकते हैं।