फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Post mortem report confirmed death 18 hours ago

Shahjahanpur News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 18 घंटे पहले मौत की पुष्टि

Fri, 06 Sep 2024 05:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 06 Sep 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Post mortem report confirmed death 18 hours ago
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के शाहबाजनगर निवासी राजेश के 15 वर्षीय पुत्र केशव की मौत बीमारी के चलते हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि उसकी मौत 18 घंटे पहले यानी बुधवार को हुई है। शव को परिजन अपने गांव ले गए हैं।
विज्ञापन

31 अगस्त को बुखार आने पर केशव को चौक कोतवाली क्षेत्र में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन आईसीयू में शिफ्ट कर दिया था। परिजन का आरोप है कि डॉक्टर ने दो लाख रुपये जमा कराने के बाद भी मरीज से मिलने नहीं दिया। बुधवार को चार बजे परिजन के जिद करने पर डॉक्टर ने उन्हें दिखाया तो केशव की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

तब परिजन ने डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। रोड जाम करने के साथ पथराव भी किया था। करीब चार घंटे से ज्यादा तक परिजन हंगामा करते रहे। शाम को सीओ सिटी सौम्या पांडेय ने तीन थानों की पुलिस को बुलाकर लोगों को समझाकर स्थिति पर काबू पाया था। पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी थी। तब शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। परिजन का आरोप था कि दो दिन पहले मौत हो चुकी थी और डॉक्टर उपचार करते रहे। बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया कि पेट में पानी भरे होने के साथ तिल्ली भी फट गई थी। इसी के चलते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


केशव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। फेफड़ों में दिक्कत और बीमारी के चलते सेप्टीसीमिया हो गया था। किशोर की मौत भी 18 घंटे पहले हुई थी।
सौम्या पांडेय, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed