{"_id":"698f75f241b4d344f107c567","slug":"posing-as-a-bank-employee-a-man-withdrew-rs-35-lakh-from-a-software-engineers-account-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-165540-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बैंक का कर्मचारी बताकर साॅफ्टवेयर इंजीनियर के खाते से निकाले साढ़े तीन लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बैंक का कर्मचारी बताकर साॅफ्टवेयर इंजीनियर के खाते से निकाले साढ़े तीन लाख रुपये
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मोहल्ला बीबीजई हद्दफ निवासी हैदराबाद में साॅफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक कौशल ने साइबर ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि बैंक का कर्मचारी बनकर उन्हें कॉल करने वाले ने तीन लाख 52 हजार 667 रुपये उनके खाते से निकाल लिए।
अभिषेक ने बताया कि तीन जनवरी को उनके पास एक अन्जान नंबर से काॅल आई। काॅल करने वाले ने बताया कि वह एक बैंक का कर्मचारी है। उसने नए क्रेडिट कार्ड को उसी दिन एक्टीवेट करने के लिए कहा। इसके बाद ठग ने एक लिंक भेजा। जैसे ही लिंक खोला, उनके क्रेडिट कार्ड से 3, 52,667 रुपये का लेन-देन कर लिया गया।
बाद में पता चला कि फिशिंग वेबसाइट थी। इसे एक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट जैसा दिखाया गया था। इस पूरे प्रकरण की सूचना उसी समय बैंक को दी। राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। थाना सदर बाजार रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे वह मानसिक तनाव में हैं।
विज्ञापन
अभिषेक कौशल जनवरी में घर पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा में आए थे। इसी दौरान यह घटना हुई। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।