फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   poshan mah

पोषण माह का हुआ शुभारंभ, डीएम ने रेसिपी का चखा स्वाद

Wed, 08 Sep 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
poshan mah
शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट में राष्ट्रीय पोषण माह 2021 का दीप जलाकार उद़्घाटन करती जिला पंचायत अध्यक? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत पांच वर्ष आयु तक के बच्चों और किशोरियों में कुपोषण मिटाने के लिए एक सितंबर से आरंभ हुए राष्ट्रीय पोषण माह का मंगलवार को डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव समेत डीएम और सीडीओ श्याम बहादुर सिंह ने कलक्ट्रेट से पोषण जन जागरूकता रैली को संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रवाना किया। कलक्ट्रेट में हुए इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी वर्कर ने पोषण स्टाल सजाकर सूखे राशन से तैयार कुपोषण उन्मूलन रेसिपी के स्टाल लगाए, जिनका डीएम समेत अन्य अधिकारियों ने स्वाद चखा।
विज्ञापन

जागरूकता रैली कलक्ट्रेट परिसर से खिरनी बाग चौराहा होते हुए पुन: कलक्ट्रेट परिसर आकर समाप्त हुई। आंगनबाड़ी वर्कर द्वारा बनाए गए लड्डू, कतली, सेव, कचौड़ी, पकौड़ी, खीर आदि पोषक आहारों के स्टाल का जिला पंचायत अध्यक्ष समेत अधिकारियों ने निरीक्षण कर किया। कई पकवानों का स्वाद डीएम को इतना बेहतरीन लगा कि उन्होंने सीडीओ को निर्देश दिए कि स्टाल पर लगी रेस्पी तैयार करने वाली सभी आंगनबाड़ी वर्कर का समूह बनाकर उनकी रेस्पी को बढ़ावा देने के साथ ही उन्हें उनकी आय का स्रोत बनाएं। योग शिक्षक मृदुल कुमार से प्रशिक्षित बच्चों को योग क्रियाओं का प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि शरीर को आवश्यक और संतुलित आहार लंबे समय तक नहीं मिलने से होने वाले कुपोषण से बच्चों और महिलाओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एडीएम फाइनेंस गिरिजेश कुमार चौधरी आदि अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed