फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Portal hinders mass marriage... bride and groom wander for verification

Shahjahanpur News: सामूहिक विवाह में पोर्टल का अड़ंगा... वर-वधू सत्यापन के लिए भटके

Mon, 24 Nov 2025 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Portal hinders mass marriage... bride and groom wander for verification
जितेंद्र कुमार, जलालनगर।
शाहजहांपुर। ओसीएफ रामलीला मैदान पर रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के आयोजन में बायोमीट्रिक सत्यापन ने वर-वधू पक्ष के सामने मुसीबत खड़ी कर दी। 199 जोड़ों का विवाह होना था लेकिन दोपहर तक पोर्टल न चलने से सत्यापन नहीं हो पाया। सुबह से असमंजस की स्थिति के बीच अव्यवस्था फैली रही। शाम चार बजे तक 160 जोड़ों का सत्यापन हो सका। आनन-फानन फेरे कराए गए।
विज्ञापन

ओसीएफ रामलीला मैदान पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत 199 जोड़ों का विवाह होना तय हुआ था। इनमें 154 जोड़े हिंदू और 45 जोड़े मुस्लिम थे। सुबह आठ बजे से ही जोड़ों के सत्यापन के लिए काउंटर पर भीड़ लगने लगी। नगर निगम क्षेत्र के लिए अलग काउंटर बनाया गया। भावलखेड़ा और ददरौल के अलग-अलग काउंटर बनाए गए।
विज्ञापन

सुबह पोर्टल शुरू नहीं हो पाया। इसकी वजह से लोगों की भीड़ काउंटर पर बढ़ती रही। दोपहर 12 बजे के बाद पोर्टल ने काम करना शुरू किया। इसके बाद वर-वधू के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की जा सकी। कई लोगों का चेहरे से सत्यापन नहीं हो पा रहा था तो उनका पॉश मशीन पर अंगूठा लगाकर सत्यापन कराया गया। सत्यापन की प्रक्रिया काफी धीमी चल रही। इस वजह से विवाह कार्यक्रम में काफी देर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सत्यापन के लिए कतार में लगे रहे वर-वधू
पंडाल में वेदियां सजी हुईं थीं लेकिन वर-वधू कतार में खड़े थे। समस्या यह थी कि शादी में वे जोड़े ही हिस्सा ले सकते थे, जिनका सत्यापन हो जाएगा। उनके परिजनों को ही उपहार दिए जा रहे थे। उनको ही वेदी पर बैठने की इजाजत थी। कुछ लोगों के आधार कार्ड अपडेट नहीं होने की वजह से दिक्कत आई। शाम तक यह समस्या बनी रही। जिन लोगों का सत्यापन होता जा रहा था, उनके परिजन को राहत मिल रही थी। जिनका नहीं हो रहा था, उनके परिजन इंतजार कर रहे थे। पूरे इंतजाम से शादी करने आए थे, लेकिन सत्यापन की वजह से शाम तक परेशान होते रहे।
--
विभाग का दावा शादियां करा दीं जाएंगी, निदेशालय से किया जाएगा पत्राचार
जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि अगर लड़की का सत्यापन नहीं होता है तो शादी नहीं हो सकती है। लड़के का सत्यापन नहीं होने पर शादी करा दी जाएगी। शादी की लोकेशन, फोटोग्राफ, आधार कार्ड की काॅपी निदेशालय भेजी जाएगी। इसके बाद शासनस्तर पर इसका निर्णय किया जाएगा। शासन की सहमति मिलने पर ही वधू के खाते में 60 हजार रुपये भेजे जाएंगे और उनको उपहार दिए जाएंगे।
-
फेस रीडिंग से सत्यापन नहीं हुआ। फिर पॉश मशीन से भी सत्यापन होने में दिक्कत आई। सुबह से लाइन में लगे हुए हैं। परिवार के लोग परेशान हो रहे हैं। यह व्यवस्था पहले से की जानी चाहिए थी।
- जितेंद्र कुमार, जलालनगर

--
बताया गया कि आधार कार्ड अपडेट नहीं है, इसकी वजह से सत्यापन नहीं हो पा रहा है। कई घंटे से लाइन में लगे हुए हैं। कोई सही जवाब नहीं दे रहा है।
- जूली, एमनजई जलालनगर

--
सामूहिक विवाह में पहले प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। सत्यापन भी हो गया था। इसके बाद भी दोबारा सत्यापन किया जा रहा है। काफी देर से परेशान है। समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
- धर्मेंद्र कुमार, भीकमपुर, बरेली

--
फेस रीडिंग में सत्यापन नहीं हो पा रहा है। बताया जा रहा है पॉश मशीन से सत्यापन कराया जाएगा। काफी देर से इंतजार कर रहे हैं। उधर, परिजन भी परेशान हो रहे हैं।
- गोल्डी, घुसगवां

--
पोर्टल चलने में सुबह देरी हुई। वर-वधू के आधार अपडेट नहीं होने या कुछ तकनीकी कारणों से सत्यापन कार्य में दिक्कत आ रही थी। शाम चार बजे तक 160 जोड़ों के सत्यापन हो चुके हैं। जिनके सत्यापन नहीं हुए हैं, उनके लिए निदेशालय से संपर्क किया जा रहा है।
- राजेश कुमार शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी
0000
138 जोड़ों ने लिए फेरे, 40 ने किया निकाह कबूल
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रविवार को ओसीएफ रामलीला मैदान पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाम तक चले आयोजन में 178 विवाह संपन्न हुआ। इसमें 138 हिंदू और 40 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। 21 जोड़ों का सत्यापन न होने के कारण विवाह नहीं हो पाया।
मुख्य अतिथि वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। वित्तमंत्री ने कहा कि विवाह योजना बहुत प्रसिद्ध हुई है। बेटी पैदा होते ही समाज में लोग मुंह बनाने लगते थे। मुख्यमंत्री ने यह योजना लाकर लोगों की सोच को बदलने का कार्य किया है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 8661 और सदर विधानसभा में 2035 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंध चुके हैं।
सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने बताया कि समारोह में प्रति जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च किए जाते हैं। इसमें 60 हजार वधू के बैंक खाते में एफडी व 25000 के उपहार, 15000 अन्य व्यवस्था में खर्च किए जाते हैं।
सांसद अरुण सागर, एमएलसी सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, एसपी राजेश द्विवेदी, नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।

--
मंत्री बोले, तलाक मत देना, अल्लाह माफ नहीं करता
सामूहिक विवाद कार्यक्रम में पहुंचे वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने निकाह कर रहे दूल्हे से कहा कि लड़की को यह कहकर परेशान मत करना कि क्या लाई हो? सरकार पूरे एक लाख रुपये प्रति जाेड़े पर खर्च कर रही है। मंत्री ने पूछा कि तलाक तो नहीं दे दोगे? तलाक देने वालों को अल्लाह माफ नहीं करता है। संवाद

जितेंद्र कुमार, जलालनगर।

जितेंद्र कुमार, जलालनगर।

जितेंद्र कुमार, जलालनगर।

जितेंद्र कुमार, जलालनगर।

जितेंद्र कुमार, जलालनगर।

जितेंद्र कुमार, जलालनगर।

जितेंद्र कुमार, जलालनगर।

जितेंद्र कुमार, जलालनगर।

जितेंद्र कुमार, जलालनगर।

जितेंद्र कुमार, जलालनगर।

जितेंद्र कुमार, जलालनगर।

जितेंद्र कुमार, जलालनगर।

जितेंद्र कुमार, जलालनगर।

जितेंद्र कुमार, जलालनगर।

जितेंद्र कुमार, जलालनगर।

जितेंद्र कुमार, जलालनगर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed