फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Porridge and day out Puri-vegetable meal

दिनभर चले खिचड़ी और पूड़ी-सब्जी के भोज

Thu, 14 Jan 2016 11:30 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 14 Jan 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Porridge and day out Puri-vegetable meal
मकर संक्रांति भले ही अब पिछले तीन वर्षाें से 15 जनवरी को मनाई जा रही हो, लेकिन कई दशकों से दान-पुण्य का यह पर्व 14 जनवरी को होने के कारण लोग इसी तिथि को मनाना नहीं भूल रहे। इसी कारण बृहस्पतिवार को शहर समेत आसपास के क्षेत्रों में पूरे दिन भंडारों का दौर चलता रहा। कहीं गरमागरम खिचड़ी खिलाई गई तो कहीं पूड़ी-सब्जी से लोग तृप्त किए गए। चौक क्षेत्र में दूध, खीर, चाय और रस्क के काउंटर भी सुबह तड़के से लगाए गए, जिनमें राहगीरों की भारी भीड़ उमड़ती रही।
विज्ञापन

आदर्श विकलांग कल्याण संस्थान की ओर से खिरनीबाग धर्मशाला में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव नीरज वाजपेयी ने जरूरतमंदों को कंबल भी बांटे। आयोजन में प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव, अशोक सिंह, सुबोध शुक्ला, तुलसीराम, हाजूराम, सचिन गर्ग, अरविंद गुप्ता, अभिषेक, आस्था, मानस शुक्ला, सीमा, पिंकी, शैफाली आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन

मोहनगंज में हुए विशाल भंडारे में राहगीरों को गरमागरम पूड़ी-सब्जी खिलाई गई। हरीश अनेजा की स्मृति में हुए भंडारे में प्रवेश यादव, रजनीश सक्सेना, कोमल चौधरी, हरीश कश्यप, आनंद सक्सेना, अनिल यादव, शाकिर अली आदि का योगदान रहा। गायत्री शक्ति पीठ चिनौर में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हवन के बाद राहगीरों को खिचड़ी खिलाई गई। व्यवस्था में मानवेंद्र शुक्ला, पूर्व विधायक रूपराम दिनकर और चेतराम, कमल मिश्रा, किरन शुक्ला, गंगा देवी, गायत्री प्रकाश अवस्थी, कृष्णाधार मिश्र, अशोक यादव आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायट में प्रशिक्षु शिक्षकों ने मकर संक्रांति के अवसर पर गीत आदि प्रस्तुत कर पर्व की महत्ता समझाई। आयोजन में सुशील बाबू मिश्र, शाश्वत मिश्रा, शुभम शुक्ला, रजत शुक्ला, अपूर्वा तिवारी, दीपा सिंह, अनुराग गंगवार, दीपा सिहं, तनु, नम्रता, चंद्रप्रभा आदि मौजूद रहे।

रौसर कोठी। शिक्षक विधायक संजय कुमार मिश्र ने अटल बिहारी वाजपेयी इंटर कॉलेज दनियापुर में खिचड़ी भोज का आयोजन कर जरूरतमंदों को वस्त्र वितरित किए। इस अवसर पर रौसर कोठी के प्रधान दीपक मिश्रा, चौढ़ेरा की प्रधान विमला मिश्रा, शिवशरण दीक्षित, उमाशंकर दीक्षित, अनिल पाल, हरिशंकर मिश्रा, प्रकाश मिश्रा, सच्चिदानंद दीक्षित, सर्वेश मिश्रा आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed