फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pooja Kasana Elected Chairperson in Katra Nagar Panchayat By-election

Shahjahanpur News: कटरा नगर पंचायत के उपचुनाव में पूजा कसाना अध्यक्ष निर्वाचित

Thu, 07 May 2026 11:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Pooja Kasana Elected Chairperson in Katra Nagar Panchayat By-election
मीरानपुर कटरा में नगर पंचायत उप-चुनाव की विजयी प्रत्याशी डॉ.पूजा कसाना ने अपने सर्मथकों के साथ
तिलहर/मीरानपुुर कटरा (शाहजहांपुर)। कटरा नगर पंचायत में अध्यक्ष के रिक्त पद के लिए हुए उपचुनाव में ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लाॅक पार्टी समर्थित प्रत्याशी पूजा कसाना भाजपा प्रत्याशी सोनम गुप्ता से 401 मतों की बढ़त लेकर चेयरमैन चुन ली गईं। बृहस्पतिवार को हुई मतगणना के बाद जीत का प्रमाणपत्र मिलने से पहले ही वह अपना दल एस में शामिल हो गईं। अपना दल एस के जिलाध्यक्ष सुनील पटेल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। बाद में एसडीएम जीत सिंह राय ने उन्हें निर्वाचन का प्रमाणपत्र सौंपकर जीत की बधाई दी।
विज्ञापन

मतगणना बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच शुरू हुई। मतगणना स्थल पर एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा, एसडीएम जीत सिंह राय, एसपी ग्रामीण दीक्षा भांवरे अरुण समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। दोपहर करीब दो बजे तक चली मतगणना में प्रत्याशी पूजा कसाना को 4375 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा समर्थित प्रत्याशी सोनम गुप्ता को 3974 वोट मिले।
विज्ञापन

पूजा कसाना ने 401 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी वाजिद 3109 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे। सपा समर्थित डॉ. भरत पटेल महज 488 मत प्राप्त कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रत्याशियों के अलावा निर्दलीय सरवेद अहमद को 234, अब्दुल समद को 252, रचना और रजी अहमद को 83-83 व वसीम को 66 मत मिले। मतदान में 123 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया और 360 मत निरस्त घोषित किए गए। मतगणना के बाद अन्य प्रत्याशियों ने मतगणना की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए हंगामा किया।
अंतिम परिणाम घोषित होते ही अपना दल एस के जिलाध्यक्ष ने नव निर्वाचित चेयरमैन को जीत की बधाई देते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। अपना दल एस एनडीए का घटक दल है। एसडीएम ने उन्हें जीत का प्रमाणपत्र प्रदान किया।

--
41.78 प्रतिशत हुआ था मतदान
नगर पंचायत कटरा में करीब 60 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है। यहां कुल 31465 मतदाता हैं जिनमें से 13147 लोगों ने मतदान किया था। केवल 41.78 प्रतिशत वोटिंग हुई। इनमें से 7379 पुरुष और 5768 महिला वोटरों ने मतदान किया।

--
नव निर्वाचित चेयरमैन का स्वागत
जीत का प्रमाणपत्र लेकर जैसे ही पूजा कसाना मतगणना स्थल से बाहर निकलीं, उनके समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। बाद में प्रशासन ने उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनके आवास के लिए रवाना किया।
--
सियासी परिवार की पूजा दूसरे प्रयास में बन गईं चेयरमैन

मीरानपुर कटरा। नगर पंचायत की नवनिर्वाचित चेयरमैन पूजा कसाना ऐसे सियासी परिवार की बहू हैं, जिसका नगर पंचायत की सियासत में दशकों तक दखल रहा है। करीब दो दशक तक नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर काबिज रहे हाजी जीशान खां की पौत्र वधू पूजा ने कानूनी लड़ाई लड़कर दूसरे प्रयास में ही चेयरमैन का ओहदा हासिल कर लिया।

हाजी जीशान खां के बाद उनके परिवार के समीउश्शान खां पांच वर्ष तक चेयरमैन रहे। उनके बाद उनकी पत्नी जमाल फात्मा पांच वर्ष तक नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर काबिज रहीं। वर्ष 2023 के चुनाव में पूर्व चेयरमैन समीउश्शान खां की मदद से नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर मुख्तियार अहमद मसूदी निर्वाचित हुए। उस दौरान फारवर्ड ब्लॉक के समर्थन से चुनाव लड़ीं पूजा दूसरे स्थान पर रहीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।
आपराधिक रिकॉर्ड को छिपाने के मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद मुख्तियार अहमद मसूदी के खिलाफ पूजा ने जिला एवं सत्र न्यायालय प्रथम में वाद दायर कर उनके निर्वाचन को अवैध ठहराए जाने की मांग की। अदालत ने इस मुकदमे में सभी पक्षों की सुनवाई करने के बाद अध्यक्ष पद पर निर्वाचित मुख्तियार अहमद मसूदी के चुनाव को शून्य घोषित कर दिया।

इसके बाद ही नगर पंचायत अध्यक्ष के उप चुनाव का रास्ता साफ हुआ। भाजपा समेत कई विपक्षी दलों के दिग्गजों ने उन्हें हराने के लिए अपने प्रत्याशियों के लिए दिन-रात एक कर दिया। अंतत: पूजा ने सभी विपक्षियों के प्रयासों पर पानी फेर कर चुनाव जीत लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed