{"_id":"6b08c78bd119e0d1bb7d9767e3d61079","slug":"polls-70-percent-turnout-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: 70 प्रतिशत हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: 70 प्रतिशत हुआ मतदान
पुवायां।
Updated Sun, 29 Nov 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
शनिवार को प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए हुए मतदान की स्पीड को सर्द मौसम भी नहीं रोक सका। सर्दी के साथ ही वोटर भी जवान हो गए और जमकर वोट डाले। वोटिंग स्पीड ऐसी बढ़ी कि सुई करीब 70 प्रतिशत तक टिकी। यह वोट प्रतिशत पिछले पंचायत चुनाव से करीब 15 प्रतिशत कम हैं। हालत यह रहे कि सुबह होते ही बूथों पर लंबी लाइन लग गई और दोपहर के बाद तमाम बूथ सन्नाटे में डूब गए।
बृहस्पतिवार तक मौसम ठीक था। शुक्रवार को हुई बदली शनिवार को भी पूरे दिन छाई रही। मौसम के अचानक करवट लेने से प्रत्याशियों के माथे पर बल पड़ गए, लेकिन वोटरों ने शनिवार को उत्साहपूर्वक मतदान कर उनके चेहरों पर खुशी ला दी। शनिवार सुबह पहले दो घंटे में नौ बजे तक मतदान का प्रतिशत 17 तक पहुंच चुका था।
नौ से 11 बजे तक मतदान में तेजी दिखी और इन दो घंटों में 21 प्रतिशत वोट पड़े। 11 बजे तक मतदान प्रतिशत 38 पहुंच गया। इसके बाद एक बजे तक 55, तीन बजे तक 67.8 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर बाद मतदान केंद्रों पर कहीं भी लंबी लाइनें नहीं दिखी। मतदान के समय समाप्ति शाम साढ़े चार बजे तक मतदान का प्रतिशत लगभग फीसदी तक पहुंच गया। फाइनल फिगर अभी तैयार नहीं की जा सकी है। गत पंचायत चुनाव में खुटार में 86, बंडा में 85, सिंधौली में 87 और पुवायां में 83 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन
चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पूरे चुनाव क्षेत्र में चुनाव प्रेक्षक जेएस सगर के अलावा डीएम शुभ्रा सक्सेना, एसपी बबलू कुमार, एडीएम प्रशासन सहित सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान केंद्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेते रहे।