फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   polling party inspected by DM

डीएम ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी की तैयारियों का लिया जायजा

Thu, 10 Feb 2022 07:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 07:39 PM IST
विज्ञापन
polling party inspected by DM
ओसीएफ रामलीला मैदान का निरीक्षण करते डीएम व एसपी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकरी उमेश प्रताप सिंह ने जीएफ कॉलेज में विधानसभावार रखी गईं ईवीएम का निरीक्षण किया। उन्होंने रखरखाव एवं सुरक्षा के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम उमेश प्रताप सिंह ने कहा कि मतदान के दिन कोई असुविधा न हो इसलिये पोलिंग पार्टियों को वितरण हेतु सभी सामग्री व्यवस्थित करके रखीं जाएं। कमिशनिंग की सभी तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जाएं ताकि पोलिंग पार्टियों को सामान वितरण करते समय अव्यवस्था उत्पन्न न हो। 13 फरवरी को मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिये ओसीएफ रामलीला मैदान चयनित किया गया है। यहां से संबंधित विधानसभाओं को पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने ओसीएफ स्थित रामलीला मैदान का निरीक्षण किया। मैदान में विधानसभावार वाहनों को खड़ा कराने के लिए बनाए पार्किंग स्थल के बारे में जानकारी की। जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने कहा कि वाहनों को विधानसभावार चिह्नित पार्किंग स्थल पर ही सुव्यवस्थित रूप से खड़ा कराया जाए। रवानगी स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल एवं मोबाइल टॉयलेट आदि व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराया जाए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मैदान में गड्ढों एवं जलभराव की स्थिति को देखकर जमीन समतल कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ श्याम बहादुर सिंह, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एसपी सिटी संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed