{"_id":"6824f5b48481938b730aa0fe","slug":"politics-on-army-is-not-right-sherwani-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-143820-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना पर राजनीति ठीक नहीं : शेरवानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना पर राजनीति ठीक नहीं : शेरवानी
Thu, 15 May 2025 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 15 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद के काकोरी शहीद इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित समाजवादी भाईचारा महासम्मेलन में मौजूद लोग।
जलालाबाद । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी ने बुधवार को भाजपा का नाम लिए बगैर कहा कि देश की सुरक्षा व सेना को लेकर राजनीति करने से लोगों को बाज आना चाहिए। सेना के जवान किसी पार्टी विशेष के लिए नहीं, बल्कि देश की एकता व सुरक्षा के लिए अपनी कुर्बानी देते हैं।
वह काकोरी शहीद इंटर काॅलेज के मैदान पर समाजवादी भाईचारा महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कहा कि राजनीति महंगाई, महिलाओं की सुरक्षा व बेरोजगारी जैसे ज्वलंत मुद्दों पर केंद्रित होनी चाहिए। आने वाला विधानसभा चुनाव कई मायनों में अहम है। इस चुनाव में विभाजनकारी राजनीति को जड़ से उखाड़ने के लिए विकास और इंसानियत के नाम हमें वोट देने होंगे।
विशिष्ट अतिथि बदायूं के सांसद आदित्य यादव ने कहा कि कुछ लोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए भाई से भाई को लड़ाने का घृणित काम कर रहे हैं। प्रदेश सरकार लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाकर बुलडोजर से गरीबों के घर उजाड़ने में लगी हुई है। बोले कि यह पीडीए की देन है कि लोकसभा में सपा देश में तीसरे नंबर की पार्टी बनकर उभरी है। कार्यकर्ता संघर्ष का रास्ता अपनाएं, ताकि किसान, महिला व युवा विरोधी भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़कर फेंका जा सके।
विज्ञापन
सपा नेता आबिद रजा खां ने कहा कि भाजपा पीडीए की ताकत से घबरा गई है। बोले कि पहलगाम में निर्दोषों की हत्याएं करने वाले लोग नाम से भले ही मुसलमान हों, लेकिन वह असली मुसलमान नहीं हो सकते, क्योंकि इस्लाम धर्म बेगुनाहाें को मारने की इजाजत नहीं देता। कार्यक्रम में आयोजक डॉ. शुचि कश्यप, पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, पूर्व एमएलसी अमित यादव, जिला महासचिव रणंजय सिंह आदि ने भी विचार रखे।
सपा के जिलाध्यक्ष तनवीर खां की अध्यक्षता और चौधरी विनोद यादव के संचालन में हुए कार्यक्रम में सुरेंद्र गुप्ता, रामजी गुप्ता, रामवीर सोमवंशी सहित कलान, मिर्जापुर व तिलहर आदि स्थानों से बड़ी संख्या में आए पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।