{"_id":"6a2daf62dc7dd4348f0f9c2e","slug":"political-tensions-flared-up-after-police-used-lathis-when-the-police-outpost-was-surrounded-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-176018-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चौकी घेरने पर पुलिस के लाठी फटकारने पर राजनीति गर्माई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चौकी घेरने पर पुलिस के लाठी फटकारने पर राजनीति गर्माई
विज्ञापन
लखनऊ में वित्तमंत्री को पुलिस की कार्रवाई के बारे में जानकारी देते प्रवीण मिश्रा। स्रोत : प्रवी
खुटार (शाहजहांपुर)। चांदपुर चौकी का घेराव करने पर पुलिस के लाठी फटकारने, रिपोर्ट दर्ज कर लोगों के घरों में आधी रात को दबिश देकर गिरफ्तारी का मामला अब राजनीतिक रंग लेने लगा है। भाजपा से लेकर सपा, कांग्रेस के नेता तक घटना की निंदा कर निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
शुक्रवार को भाजपा नेताओं ने लखनऊ जाकर मामले की जानकारी वित्तमंत्री सुरेश खन्ना को दी, तो शनिवार को पूर्व एमएलसी सपा नेता जयेश प्रसाद वकील के साथ गांव पहुंचे और कहा कि मामले को हाईकोर्ट ले जाया जाएगा। शनिवार पूरे दिन नेताओं का आना-जाना लगा रहा। खास बात यह है कि विधायक से लेकर जिला पंचायत सदस्य और विपक्ष के कई नेताओं की निष्पक्ष जांच की मांग पर अधिकारी खामोश रहे।
-- --
प्रधानों के साथ वित्तमंत्री से मिले भाजपा नेता
खुटार। खुटार प्रथम से जिला पंचायत सदस्य पूजा प्रवीण मिश्रा के पति और भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य प्रवीण मिश्रा 12 जून की रात लखनऊ जाकर वित्तमंत्री सुरेश खन्ना से मिले। उनके साथ चांदपुर चौकी का घेराव करने में नामजद प्रधान शोभित कुमार और क्षेत्र के अन्य प्रधान भी थे। प्रवीण मिश्रा ने लाठी फटकारने का वीडियो वित्तमंत्री को दिखाते हुए आरोप लगाया कि शांति से प्रदर्शन कर रहे गांव वालों को खुटार थाना प्रभारी ने खुद और सिपाहियों से कहकर लाठियों से पिटवाया। इसमें कई लोग घायल हुए हैं। इससे गांव में दहशत है। वित्तमंत्री ने मामले में एसपी से बात कर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
-- -
पुलिसकर्मियों को कराएंगे निलंबित : जयेश
शनिवार को पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद एक अधिवक्ता के साथ घायल लोगों से गांव जाकर मिले और घटना की जानकारी ली। जयेश प्रसाद ने कहा कि एडीजी और गृह सचिव से मिलकर निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच कराकर उन्हें निलंबित कराया जाएगा। न्याय न मिलने पर हाईकोर्ट में याचिका दायर कराई जाएगी। दोपहर बाद सपा नेता राजवीर सिंह बाठ ने जयेश प्रसाद का पत्र एडीजी को सौंपकर जांच कराने की मांग की। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां भी गांव पहुंचे और लोगों से मिलकर निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लोगों के मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। संवाद
--
कांग्रेस नेता भी पहुंचे गांव
कांग्रेस पीसीसी सदस्य विंदेश्वरी राज शनिवार को गांव पहुंचीं और लोगों से बात की। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उनके साथ कांग्रेस सेवादल प्रदेश महासचिव अतित कुमार बागी, रवि शुक्ला, सुनील कुशवाहा, बलवीर कौर, हसरत अली आदि शामिल रहे।
--
कार्रवाई नहीं होने पर किया जाएगा 21 को घेराव
पुवायां। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव ने एसपी को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को देकर आरोप लगाया कि पुलिस ने फर्जी मुठभेड़ दिखाकर आरोपी के पैरों में गोली मार दी। चांदपुर चौकी पर प्रदर्शन करने वालों को बर्बर तरीके से पीटा गया। मामले की मजिस्ट्रेट जांच कराई जाए और दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जाए। कार्रवाई नहीं होने पर 21 जून को सीओ कार्यालय का घेराव किया जाएगा। संवाद