{"_id":"618d13de7a0f0b49b31e9a9c","slug":"political-shahjahanpur-news-bly4657313199","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी से मिलीं आशा कार्यकर्ता, मिला न्याय दिलाने का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका गांधी से मिलीं आशा कार्यकर्ता, मिला न्याय दिलाने का आश्वासन
विज्ञापन
प्रियंका गांधी से उनके लखनऊ आवास पर मिलती पीड़ित आशा कार्यकर्ता साथ में कांग्रेस के पदाधिकरी। व?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। नौ नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के दौरान पुलिस पर पिटाई का आरोप लगा रहीं आशा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को लखनऊ बुलाया। गोखले मार्ग स्थित आवास पर प्रियंका गांधी ने आशा कार्यकर्ताओं से एक घंटे तक बातचीत की और पूरा मामला समझा। उन्होंने आशाओं को कानूनी और इलाज संबंधी मदद का आश्वासन दिया।
मंगलवार को मानदेय की मांग कर रहीं आशा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री से मिलने उनके सभास्थल खिरनीबाग स्थित जीआईसी मैदान में घुसने का प्रयास कर रही थीं। इस पर पुलिस और आशा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प होने लगी। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की थी। तभी आशा कार्यकर्ता पूनम पांडेय और महिला दरोगा के बीच हाथापाई हो गई। बाद में महिला सिपाहियों ने आशा कार्यकर्ता पूनम पांडेय को पीट दिया था। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर आशा कार्यकर्ताओं को न्याय दिलाने की मांग की थी।
मामले में सदर बाजार थाने में महिला दरोगा की ओर से पूनम पांडेय के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई थी। बृहस्पतिवार शाम करीब पौने चार बजे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता व अन्य नेताओं के साथ पीड़ित पूनम पांडेय समेत करीब 20 आशा कार्यकर्ता प्रियंका गांधी के लखनऊ स्थित आवास पर पहुंची। करीब एक घंटे की मुलाकात में प्रियंका गांधी ने उनसे घटना की जानकारी ली। इसके बाद पीड़ित पूनम पांडेय को न्याय दिलाने का आश्वासन देकर उनको हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस आशा कार्यकर्ताओं के हक की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने घायल पूनम पांडेय को सहारा अस्पताल में भर्ती कराने के लिए पार्टी पदाधिकारियों को निर्देशित किया और कहा कि इलाज का पूरा खर्च पार्टी वहन करेगी। जिलाध्यक्ष रजनीज गुप्ता ने बताया कि पीड़ित पूनम पांडेय की कानूनी लड़ाई पार्टी की तरफ से हाईकोर्ट के वकील लड़ेंगे।
प्रियंका से मिलने वालीं आशाएं और कांग्रेसी
जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, जिला प्रभारी रिसाल अहमद, जिला उपाध्यक्ष फुरकान अहमद कुुरैशी, जिला महासचिव गौरव त्रिपाठी, ददरौल प्रभारी तनवीर सफदर, ऑल इंडिया आशा बहू कार्यकर्ता संगठन की जिलाध्यक्ष कमलजीत कौर, पीड़ित पूनम पांडेय, सुनीता त्रिपाठी, सरिता दीक्षित, रविंद्रा, गुड्डी देवी आदि मौजूद रही।