फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   political

भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का काम करेगी प्रसपा : शिवपाल

Wed, 27 Oct 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
political
शाहजहांपुर आगमन पर प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का 51 किलो की फूल माला पहनाकर स्व? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव मंगलवार को परिवर्तन रथ यात्रा लेकर शाहजहांपुर पहुंचे। यहां सेहरामऊ दक्षिणी में प्रवेश करने के बाद उनका हरदोई बाईपास समेत कई स्थानों पर फूलमाला पहनाकर व पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शहर के एक हॉल में प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया कर्मियों वार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए प्रसपा सभी सीटों पर चुनाव में उतरेगी। कहा कि भाजपा की गलत नीतियों की वजह से सभी लोग परेशान हैं। मध्यम व निचले वर्ग के लोगों के सामने संकट खड़ा हो गया है और लोग आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। बताया कि वह 20 अक्तूबर को भगवान श्रीकृष्ण से आशीर्वाद लेकर मथुरा से परिवर्तन रथ यात्रा लेकर निकले थे। जिसका अयोध्या में समापन होगा। बोले कि विधानसभा चुनाव में गठबंधन समान विचारधारा वाली पार्टी के साथ किया जाएगा। जहां प्रसपा होगी उसी की सरकार बनेगी। बोले कि झूठे वादे करने वालों को जनता बख्शेगी नहीं। वह अगर सत्ता में आए तो झूठे वादे नहीं करेंगे। 24 घंटे 300 यूनिट तक फ्री बिजली दी जाएगी। स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को सरकारी नौकरी या फिर रोजगार के लिए पांच लाख रुपये देने का प्रावधान बनाएंगे। एक सवाल के जबाव में कहा कि जो पैदा हुआ है, वह राष्ट्रवादी है। भाजपा को वोट न देने वालों को आतंकवादी कहना गलत है। शिवपाल ने भारत-पाक मैच में पाकिस्तान की जीत पर कश्मीर में पटाखे छुटाए जाने को एक अफवाह बताया। बाढ़ पीड़ितों की मदद के मामले में कहा कि उनकी टीम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाएंगी। किसानों पर गाड़ी चढ़ाए वाले की गिरफ्तारी और केंद्रीय मंत्री की बर्खास्तगी की मांग सबसे पहले करने की बात शिवपाल ने कही है।
विज्ञापन

प्रसपा की परिवर्तन यात्रा में राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव आदित्य यादव, प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल लोधी, प्रदेश महासचिव लखन प्रताप सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शम्मी बोहरा, महासचिव ममता सिंह, मंडल प्रभारी फरद सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह-जगह हुआ स्वागत
प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का कृभको फर्टिलाइजर्स के पास जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह, महासचिव आशुतोष के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इसके बाद हरदोई बाईपास व सरायकाइयां में आशुतोष, पक्का पुल, केरुगंज में सुनील सेठी, लक्की, चार खंभा के पास अभिषेक कश्यप, रजनीश मिश्रा, चारखंभा चौराहा, रवि टायर, गर्रा पुल पर रजत गुप्ता ने स्वागत किया।

तिलहर। मंगलवार को सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा के साथ बरेली जाते समय प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का यहां हाईवे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। तिलहर बाईपास चौराहे पर बनाए गए मंच पर रथ से उतरकर पहुंचने पर शिवपाल सिंह यादव का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोशो खरोश से नारेबाजी करते हुए 51 किलो की फूलमाला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महासचिव लखन प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष फरहद मियां, राजा नसीन खान, सीतापुर जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह, महिला सभा की प्रदेश प्रमुख मोनी सिंह, महिला प्रदेश अध्यक्ष शमी वोरा, सुंदर लाल लोधी, जिला प्रमुख राम सिंह यादव, आशुतोष वर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed