{"_id":"5d82678e8ebc3e93d8447a2f","slug":"political-shahjahanpur-news-bly3767256124","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी मंत्री ने माना देश में चल रहा मंदी का दौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी मंत्री ने माना देश में चल रहा मंदी का दौर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। देश में लगातार गिरती जीडीपी को लेकर जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव ने कहा कि अभी मंदी का दौर चल रहा है। लेकिन देश के प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री पूरी ईमानदारी के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का अपना कोई एजेंड़ा नहीं है, वह देश का नागरिक कैसे खुशहाल हो, किसानों और व्यापारियों का अय कैसे बढ़े और देश का सर्वांगीण विकास हो इसके लिए काम करते हैं।
जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव बुधवार को ओसीएफ के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व केेंद्र सरकार की योजनाओं पर काम चल रहा है। साल भर के अंदर इसका परिणाम देखने को मिलेगा, जीडीपी बढ़ेगी ओर देश का मान स्वाभिमान भी बढ़ेगा। भारत दुनिया में एक बहुत बड़ी ताकत बनकर उभरेगा। किसान सम्मान निधि की तीसरी किस्त नहीं आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि दो किस्ते मिली है, तो तीसरी भी उनके खाते में सीधे पहुंच जाएगी। स्वामी चिन्मयानंद पर उन्होंने कहा कि एसआईटी की जांच चल रही है। हाईकोर्ट का हस्तक्षेप है, ऐसे में इस पर किसी तरह की टिप्पणी किया जाना ठीक नहीं है। स्वामी की तबीयत खराब होने पर उनसे मिलने के सवाल पर बोले कि मेरा कहीं और कार्यक्रम लगा है। पूर्व नगर विकास मंत्री आजम खां के खिलाफ हो रहीं कार्रवाई को सही बताया। उन्होंने पुवायां में नलकूप रिबोर घोटाले की जांच कराने के लिए डीएम को निर्देशित किए जाने की जानकारी भी दी। इस मौके पर डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा मौजूद रहे।
....जब प्रभारी मंत्री की गाड़ी के सामने आया भैंसों का झुंड
शाहजहांपुर। जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव की गाड़ी के सामने उस समय भैसों का झुंड आ गया, जब वह आर्य महिला डिग्री कालेज में एक गोष्ठी को संबोधित करने जा रहे थे। अचानक से भैसों के आने पर उनके साथ चल रहे लोगों ने गाड़ी के सामने से हटाया, जब जाकर मंत्रीजी गोष्ठी में पहुंच सके।