फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   political,shahjahanpur 140 vidhan sabha 2022, katra 136 vidhan sabha 2022, jalalabad 137 vidhan sabha 2022, tilhar 138 vidhan sabha 2022, powayan 139 vidhan sabha 2022, dadraul 141 vidhan sabha 2022,pm modi in shahjahanpur

प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए आज से तैयार होगा भव्य पंडाल

Sat, 11 Dec 2021 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
political,shahjahanpur 140 vidhan sabha 2022, katra 136 vidhan sabha 2022, jalalabad 137 vidhan sabha 2022, tilhar 138 vidhan sabha 2022, powayan 139 vidhan sabha 2022, dadraul 141 vidhan sabha 2022,pm modi in shahjahanpur
प्रधानमंत्री की रैली के लिए शुक्रवार को रोजा रेलवे ग्राउंड में तैयारी चलती रही। - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करने 18 दिसंबर को यहां आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को देखते जनसभा का पंडाल शनिवार से बनने लगेगा। इस बीच, लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं ने सभास्थल के पास दूसरा हेलिपैड तैयार कराया और नगर निगम ने मुख्यमंत्री के दो दिन पहले हुए कार्यक्रम के बाद मुख्य मार्ग पर जमा हुई धूल-गंदगी हटाने के लिए सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के बुधवार को हुए दौरे के दौरान जनपद समेत आसपास के जिलों से विधायक समेत तमाम जनप्रतिनिधि और उनके समर्थक भी गाड़ियों से सभास्थल पर पहुंचे थे। वाहनों की आवाजाही से रोजा मंडी के सामने वाले मुख्य मार्ग पर डिवाइडर के दोनों ओर धूल की मोटी परत जम गई थी। इससे क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त ने बड़ी संख्या में निगम के सफाई कर्मचारी जुटाकर शुक्रवार सुबह से रोजा अड्डा से लेकर हरदोई मोड़ बाईपास तक विशेष सफाई अभियान चालू कराया।
विज्ञापन

दोपहर तक रोड के उन सभी हिस्सों पर दोनों ओर झाड़ू लगा कर गंदगी साफ की गई जहां डिवाइडर बनाए जा चुके हैं। इस बीच पीडब्ल्यूडी ने प्रधानमंत्री के लिए एक हेलिपैड शुक्रवार शाम तक तैयार करा दिया। बता दें कि मुख्यमंत्री के लिए सभा स्थल के पास एक हेलिपैड पहले ही बनाया जा चुका है। तीन अन्य हेलिपैड प्रधानमंत्री और उनके सुरक्षा स्टाफ के हेलिकॉप्टर के लिए आरक्षित बनाए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि (प्रांतीय खंड) के अधिशासी अभियंता आरके पिथौरिया ने बताया कि जनसभा का पंडाल बनाने के लिए ठेकेदार के कर्मचारी तीन-चार ट्रकों से सामान लेकर शुक्रवार शाम सभा स्थल पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह से पंडाल बनाने के समानांतर शेष बचे दोनों हेलिपैड बनाने के अलावा अन्य जरूरी काम भी शुरू कराए जाएंगे। शुक्रवार को मुरादाबाद के एसपी ट्रैफिक अशोक कुमार ने रैली स्थल का निरीक्षण किया। वहीं पार्किंग के लिए सहारा मैदान, रोजा रेलवे साइडिंग, रोजा रेलवे बड़ी फील्ड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed