फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   political,shahjahanpur 140 vidhan sabha 2022, katra 136 vidhan sabha 2022, jalalabad 137 vidhan sabha 2022, tilhar 138 vidhan sabha 2022, powayan 139 vidhan sabha 2022, dadraul 141 vidhan sabha 2022,pm modi in shahjahanpur,opposition partties

राष्ट्रीय नेताओं को बुलाकर प्रधानमंत्री की रैली का जवाब देंगे विपक्षी दल

Sun, 12 Dec 2021 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
political,shahjahanpur 140 vidhan sabha 2022, katra 136 vidhan sabha 2022, jalalabad 137 vidhan sabha 2022, tilhar 138 vidhan sabha 2022, powayan 139 vidhan sabha 2022, dadraul 141 vidhan sabha 2022,pm modi in shahjahanpur,opposition partties
शनिवार को प्रधानमंत्री की रैली के लिए रेलवे ग्राउंड में तैयारियां चलती रहीं। - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। विधानसभा चुनाव से पहले 18 दिसंबर को प्रधानमंत्री की रैली को जहां एक ओर सत्ता पक्ष भाजपा का मेगा शो बनाने में जुटा है, वहीं विपक्षी दल दिसंबर में ही अपने बड़े नेताओं के कार्यक्रमों की तैयारी में जुट गए हैं। 19 दिसंबर को शहीद दिवस पर खिरनीबाग के जीआईसी ग्राउंड पर होने वाली काकोरी शहीद श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत सियासी फलक पर अपनी पहचान रखने वाले पार्टी के अन्य कई कद्दावर नेताओं के मौजूद रहने की संभावना है।
विज्ञापन

दिसंबर में ही सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव विजय रथ लेकर आएंगे। बसपा 16 दिसंबर को महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा के पुवायां होने वाले सम्मेलन की तैयारी में जुटी है। राजनीतिक प्रेक्षकों के अनुसार विपक्ष प्रधानमंत्री की रैली का जवाबी कार्यक्रम करने पर जोर दे रहा है। दिसंबर में राजनीतिक सरगर्मी तेज होगी। जब से 18 दिसबर को यहां प्रधानमंत्री के अपने का कार्यक्रम तय हुआ है, कांग्रेसी खेमे में बेचैनी के बादल मंडरा रहे हैं।
विज्ञापन

चूंकि, यह जनपद अतीत में कांग्रेस का गढ़ रहा है। इसलिए कांग्रेस खेमा प्रधानमंत्री की जनसभा के बाद लोगों का मोहभंग कर उन्हें अपनी ओर मोड़ने के लिए 19 दिसंबर को शहीदों की धरती पर पार्टी के बड़े नेताओं को बुलाने की तैयारी कर रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस आयोजन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष समेत जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल वासनिक, अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी आदि के आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा के आने की संभावना थी लेकिन अब वह बाद में आएंगी। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव विजय रथ लेकर दिसंबर में ही शाहजहांपुर आएंगे। अभी तारीख निर्धारित नहीं हुई है। फिर भी पार्टी की कोशिश है कि अखिलेश यादव के सामने भारी भीड़ उमड़े जो प्रधानमंत्री की रैली को टक्कर दे। प्रधानमंत्री की रैली से पहले 16 दिसंबर को पुवायां में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा सर्वसमाज की जनसभा करेंगे। बसपा रैली की तैयारी में जुटी हुई है।
19 दिसंबर को खिरनीबाग जीआईसी मैदान पर होने वाली शहीद श्रद्घांजलि सभा को राजनीतिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। राष्ट्रीय महासचिव एवं सांगठनिक मामलों की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी का इस आयोजन में शामिल होने का कोई कार्यक्रम नहीं है, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य कई बड़े नेताओं के आने की संभवना है। -रजनीश कुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दिसंबर में ही विजय रथ यात्रा लेकर आएंगे। अभी तारीख निर्धारित नहीं हुई है। भाजपा प्रधानमंत्री की रैली में सरकारी धन का दुरुपयोग कर भीड़ जुटा रही है लेकिन सपा की रैली में जनता अपनी इच्छा से आएगी। अखिलेश यादव के विजय रथ यात्रा के स्वागत के लिए तैयारी की जा रही है।

तनवीर खां, जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी
16 दिसंबर को पार्टी महासचिव सतीशचंद्र मिश्रा पुवायां में सर्वसमाज की रैली को संबोधित करेंगे। विधानसभा चुनाव में जाने के लिए बसपा ने कमर कस ली है। जल्द टिकटों की घोषणा भी कर दी जाएगी। हम सभी छह विधानसभा सीटों को जीतेंगे।
जदुवीर गौतम, जिलाध्यक्ष, बहुजन समाज पार्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed