फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   political,cm in shahjahanpur,shahjahanpur 140 vidhan sabha 2022, katra 136 vidhan sabha 2022, jalalabad 137 vidhan sabha 2022, tilhar 138 vidhan sabha 2022, powayan 139 vidhan sabha 2022, dadraul 141 vidhan sabha 2022

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां जांचने कल आएंगे मुख्यमंत्री

Tue, 07 Dec 2021 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
political,cm in shahjahanpur,shahjahanpur 140 vidhan sabha 2022, katra 136 vidhan sabha 2022, jalalabad 137 vidhan sabha 2022, tilhar 138 vidhan sabha 2022, powayan 139 vidhan sabha 2022, dadraul 141 vidhan sabha 2022
शाहजहांपुर। रोजा स्थित मैदान में प्रधानमंत्री की जनसभा की तैयारियों का जायजा लेते जिलाधिकारी इ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनपद में 18 दिसंबर को प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास व जनसभा के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को यहां आएंगे। हालांकि, प्रशासन को उनका अधिकृत कार्यक्रम अभी नहीं मिला है। सोमवार को डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी एस. आनंद ने रोजा मंडी के सामने रेलवे मैदान पर प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियां परखीं और बाद में अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शासन से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सूचना मिलते ही जनसभा की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारी जरूरी तैयारियां कराने में व्यस्त हैं। इन्हीं तैयारियों को परखने के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां आएंगे। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री की जनसभा से पहले मुख्यमंत्री यहां का दूसरा दौरा 16 दिसंबर को करेंगे। सोमवार को डीएम ने अधिकारियों के साथ रोजा मंडी के सामने रेलवे ग्राउंड पर प्रस्तावित जनसभा की तैयारियाें का जायजा लिया।
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों से कहा कि तैयारियों की समीक्षा के लिए बुधवार को यहां मुख्यमंत्री आ रहे हैं। इसलिए अधिकतम कार्य जल्द कराने का प्रयास करें। कहा कि प्रधानमंत्री गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करने के साथ जनपद को कई अन्य सौगात भी दे सकते हैं। बताया कि इस मौके पर शहीद संग्रहालय समेत कई अन्य परियोजनाओं का भी लोकार्पण संभावित है। डीएम ने आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत डेमोग्राफी कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मैदान के समतलीकरण, सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के साथ मैदान पर लगे बिजली के खाली पोल हटाने को कहा। इस दौरान नगर आयुक्त संतोष शर्मा, सीडीओ श्याम बहादुर सिंह, डीआरडीए के परियोजना निदेशक अवधेश राम, लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) के अधिशासी अभियंता आरके पिथौरिया आदि मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को
भीड़ जुटाने में जुटा प्रशासन
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री की जनसभा में भीड़ जुटाने और उसे नियंत्रित करने के दोहरे मोर्चे पर प्रशासनिक अमला जुटा है। बता दें कि गत नौ नवंबर को जनपद के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की जलालाबाद और शहर में हुई जनसभाओं में केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से जुड़े हजारों लाभार्थियों को भी सभा स्थल तक लाया गया था। उन्हें उनके घरों से लाने-ले जाने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं और अब प्रधानमंत्री की जनसभा में भी भीड़ बढ़ाने के लिए लाभार्थियों को बुलाने की तैयारी है।
तीन वर्ष पहले रोजा मंडी के सामने रेलवे के इसी मैदान पर हुई प्रधानमंत्री की जनसभा में करीब एक लाख लोग पहुंचे थे, लेकिन इस बार करीब दो से ढाई लाख लोगों की भीड़ जुटने का अनुमान है। इसीलिए रोजा मंडी के सामने स्थित रेलवे मैदान को सभा स्थल के लिए अंतिम रूप दिया जा रहा है, क्योंकि जिला मुख्यालय पर उससे बड़ा दूसरा मैदान सुलभ नहीं है।

अधिकारिक सूत्रों के अनुसार जनसभा स्थल पर एक लाख लोगों के बैठने को पंडाल तैयार कराया जा रहा है। जनसभा के लिए आवास, शौचालय, किसान सम्मान निधि, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, बाल विकास आदि से जुड़े लगभग 16000 लाभार्थी बुलाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त भाजपा के समर्थक बुलाने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत को एक-एक बस भेजी जाएगी। भीड़ बढ़ाने में बाकी कसर पंचायती राज विभाग के ग्रामीण सफाई कर्मचारी, आंगनबाड़ी, आशा कर्मचारी और रसोइया पूरी करेंगे। संवद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed