{"_id":"61a3d83481826851c65090d6","slug":"political-aam-aadmi-party-shahjahanpur-140-vidhan-sabha-2022-katra-136-vidhan-sabha-2022-jalalabad-137-vidhan-sabha-2022-tilhar-138-vidhan-sabha-2022-powayan-139-vidhan-sabha-2022-dadraul-141-vidhan-sabha-2022-shahjahanpur-news-bly4676181183","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाफामऊ कांड के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाफामऊ कांड के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
शाहजहांपुर के खिरनी बाग चौराहे पर प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। प्रयागराज के फाफामऊ में अनुसूचित जाति की किशोरी से दुष्कर्म के बाद दंपती समेत परिवार के चार लोगों की हत्या के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह को राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर पीड़ित परिवार के सदस्यों को मुआवजा और सुरक्षा देने के साथ मामले की फास्ट ट्रैक में सुनवाई कर आरोपियों को जल्द जेल भेजने की मांग की।
आप के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार यादव ने कहा कि जब देश-प्रदेश की भाजपा सरकारें संविधान दिवस मनाने का स्वांग कर रही थीं, ठीक उसी दिन फाफामऊ में समाज के अंतिम व्यक्ति को संविधान प्रदत्त सम्मानपूर्वक जीने के अधिकार का गला घोंटते हुए अनुसूचित जाति के परिवार की बेटी से दुष्कर्म के बाद परिवार के चार लोगों की जघन्य हत्या कर दी गई।
ज्ञापन में कहा है कि पीड़ित परिवार को वर्ष 2019 से प्रताड़ित किया जा रहा था। तब मारपीट के मामले में बड़ी मुश्किल से रिपोर्ट दर्ज हुई, लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोप पत्र दाखिल नहीं किया। बलिया, हाथरस, गोरखपुर आदि शहरों की घटनाएं योगी सरकार की बदतर कानून व्यवस्था का प्रमाण हैं। इसलिए पीड़ित परिवार को पर्याप्त मुआवजा के साथ सुरक्षा दी जाए और फाफामऊ घटना की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर घटना में लिप्त दरिंदों को फांसी दी जाए। प्रदर्शन में जेबी सिंह, चांद साबरी, विवेक सिंह, अभिषेक कश्यप, मो. रफी, शादाब खां, श्यामा देवी, प्रशांत मिश्रा, अशरफ हुसैन, अब्दुल्ला सकलैन, अब्दुल रज्जाक, रूपेश जौहरी, ज्ञानेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।