फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Policemen were chased in Khutar, a scuffle broke out, and the glass of the inspector's personal car was broken.

Shahjahanpur News: खुटार में पुलिसकर्मियों को दौड़ाया, हाथापाई, दरोगा की निजी कार का शीशा तोड़ा

Sat, 14 Feb 2026 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Policemen were chased in Khutar, a scuffle broke out, and the glass of the inspector's personal car was broken.
खुटार के गांव सिल्हुआ में जमीनी विवाद में दीवार तोड़ते लोग। स्रोत : वीडियो ग्रैब
खुटार (शाहजहांपुर)। जमीन के विवाद के कारण मारपीट की सूचना पर गांव सिल्हुआ पहुंचे यूपी-112 के पुलिसकर्मियों को एक पक्ष ने दौड़ा लिया। पता चलने पर निजी कार से आए दरोगा और पुलिसकर्मियों से भी हाथापाई करते हुए पथराव किया। इससे दरोगा की कार के शीशे टूट गए। बाद में थाने से पहुंचे पुलिस बल ने एक आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन

विवाद बृहस्पतिवार रात सत्यपाल और जंडैल के बीच हुआ। इसी के बाद सूचना पर यूपी-112 के पुलिसकर्मी पहुंचे थे। एक युवक ने नशे में हंसिया लेकर पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया। इसका पता चलने पर आए दरोगा व सिपाहियों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस की बात न मानते हुए एक पक्ष के लोगों ने उन्हीं से हाथापाई करते हुए पथराव कर दिया। मौके पर गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर बाद थाने से कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और एक पक्ष के सत्यपाल को पकड़ लिया।
विज्ञापन


सत्यपाल की पत्नी सरिता देवी ने बताया कि जमीन के विवाद में दूसरे पक्ष के लोग गाली-गलौज कर रहे थे। पति ने विरोध किया तो मारपीट की गई। इसके बाद पुलिस पहुंची और उसके पति को पकड़ लिया और उन लोगों के साथ हाथापाई की। पुलिस ने हैंडपंप, शौचालय का दरवाजा सहित तमाम घरेलू सामान तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
सिल्हुआ निवासी संजय की दिव्यांग पत्नी पंछी देवी ने पुलिस को बताया कि वह गर्भवती हैं। बृहस्पतिवार रात गांव के सत्यपाल यादव, मेंबर यादव, विष्णुदेव यादव, मंजू यादव, सरिता देवी, शालू जान से मारने के इरादे से घर में घुस आए और पीटकर घायल कर दिया। पंछी देवी के अनुसार दूसरे पक्ष के लोगों ने पुलिस से हाथापाई कर कार का शीशा तोड़ दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सत्यपाल का चालान कर दिया गया है।

--
थाना प्रभारी का इन्कार, सीओ ने कहा- टूटा कार का शीशा
स्थानीय पुलिस घटना को दबाने का प्रयास करती रही। थाना प्रभारी ने अधिकारियों को सूचना दी कि एक शराबी युवक सिल्हुआ में हंगामा कर रहा था। सूचना पर पुलिस उसे पकड़ने गई थी। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि सिल्हुआ में पुलिसकर्मियों से कोई विवाद नहीं हुआ है। कार का शीशा तोड़ने की बात गलत है। वहीं सीओ प्रवीण मलिक का कहना है कि सिल्हुआ में एक शराबी युवक को पुलिस पकड़ने गई तो किसी ने पीछे से ईंट मारकर कार का शीशा तोड़ दिया था। बोले- पुलिस के साथ हाथापाई और मारपीट की जानकारी नहीं मिली है, जांच कराई जाएगी।

खुटार के गांव सिल्हुआ में जमीनी विवाद में दीवार तोड़ते लोग। स्रोत : वीडियो ग्रैब

खुटार के गांव सिल्हुआ में जमीनी विवाद में दीवार तोड़ते लोग। स्रोत : वीडियो ग्रैब

खुटार के गांव सिल्हुआ में जमीनी विवाद में दीवार तोड़ते लोग। स्रोत : वीडियो ग्रैब

खुटार के गांव सिल्हुआ में जमीनी विवाद में दीवार तोड़ते लोग। स्रोत : वीडियो ग्रैब

खुटार के गांव सिल्हुआ में जमीनी विवाद में दीवार तोड़ते लोग। स्रोत : वीडियो ग्रैब

खुटार के गांव सिल्हुआ में जमीनी विवाद में दीवार तोड़ते लोग। स्रोत : वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed