फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Policemen kept eight accused sitting for two hours for medical examination

Shahjahanpur News: मेडिकल के लिए आठ आरोपियों को दो घंटे लेकर बैठे रहे पुलिसकर्मी

Wed, 23 Oct 2024 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Policemen kept eight accused sitting for two hours for medical examination
पुवायां। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 11 आरोपियों का शांतिभंग की आशंका के तहत चालान किया था, लेकिन डॉक्टर तीन आरोपियों का मेडिकल करने के बाद चले गए। आठ आरोपियों को मेडिकल के लिए पुलिस को बंडा सीएचसी भेजना पड़ा।
विज्ञापन

गांव धर्मंगदापुर जप्ती निवासी अजय कुमार, परमजीत, रामरतन, गांव हरना के तौसीफ, तौफीक, नहिलोरा बुजुर्ग के उमाशंकर, पुवायां के मोहल्ला छावनी के श्याम सिंह, मोहल्ला कसभरा मिशन के सुशील कुमार, मोहल्ला कुरगंजा के लीचू उर्फ राज, गांव बिलसड़ी बुजुर्ग के जीतराम, सतवां बुजुर्ग कॉलोनी के लालबहादुर को मारपीट के अलग-अलग मामलों में 21 अक्तूबर को पकड़ा गया था।
विज्ञापन

22 अक्तूबर को चालान से पूर्व सभी को मेडिकल के लिए पुवायां सीएचसी भेजा गया था। डॉक्टर ने तीन लोगों का मेडिकल कर दिया और आठ लोगों का मेडिकल किए बिना ही छोड़ कर चले गए। दो घंटे से अधिक समय तक पुलिस मेडिकल कराने के लिए आरोपियों को लेकर सीएचसी पर बैठी रही, लेकिन डॉक्टर के न आने पर आरोपियों को वापस थाने लाया गया। लगभग पौने छह बजे शाम को आठ आरोपियों को मेडिकल के लिए बंडा सीएचसी भेजा गया। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि 11 आरोपियों को मेडिकल के लिए भेजा गया था। आठ आरोपियों का मेडिकल नहीं हो सका, इसके बाद आरोपियों को बंडा सीएचसी भेजकर मेडिकल कराया गया है। मेडिकल के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मैं विभागीय कार्य से जिला मुख्यालय गया था। तीन आरोपी पहले लाए गए थे, जिनका मेडिकल हो गया था। आठ आरोपी बाद में लाए गए थे। मैंने ही बंडा सीएचसी से बात कर मेडिकल के लिए आरोपियों को वहां भिजवाया है।
डाॅ. नरेंद्रपाल, अधीक्षक सीएचसी पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed