{"_id":"63fe4ba8ba3ae79b9f0d8b14","slug":"police-with-you-dont-tolerate-harassment-shahjahanpur-news-c-4-1-78680-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुलिस आपके साथ... न सहें उत्पीड़न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुलिस आपके साथ... न सहें उत्पीड़न
Wed, 01 Mar 2023 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में पुलिस आफिस स्थित अपने कार्यालय में छात्राओं से बातचीत करते सीओ सिटी एपी सिंह। सं
शाहजहांपुर। बिजलीपुरा स्थित मदरसा नुरुल हुदा के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय का भ्रमण किया। उन्होंने वहां होने वाले कार्यों को देखा। इस बीच सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह ने छात्राओं से संवाद कर उन्हें पुलिस के कार्य करने का तरीका समझाया। कार्यक्रम में करीब 30 विद्यार्थी मौजूद रहे।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को छात्र-छात्राएं पुलिस कार्यालय पहुंचीं। सीओ सिटी एपी सिंह ने विद्यार्थियों को भ्रमण कराया। दूर-दराज से आने वाले फरियादियों की समस्याएं सुनने और उनके निस्तारण की प्रक्रिया समझाई।
सीओ ने विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि पुलिस हमेशा ही समाज सेवा के लिए तत्पर रहती है। कोई परेशानी आने पर सबसे पहले पुलिस पहुंचती है।
सीओ ने छात्राओं से कहा कि विवाद, छेड़छाड़ आदि की घटना को छिपाएं नहीं, बल्कि हिम्मत कर इनके खिलाफ आवाज बुलंद करें। महिला थाना प्रभारी चंद्रा टम्टा ने भी छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। कहा, कोई भी शिकायत आने पर शिकायतकर्ता की पहचान छिपाकर कार्रवाई की जाती है। इसके लिए थानों में अलग कक्ष बनाए गए हैं। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने भी छात्राओं को महत्वपूर्ण बातें बताईं। इस मौके पर शिक्षक सैयद शारिक और साजिद अली खान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
अफसरों ने जगाया आत्मविश्वास
पुलिस के कार्य करने के तरीके के बारे में जानकारी मिली है। अधिकारियों की बात को सुनकर आत्मविश्वास जागा है। बहुत ही काम की बातों को बताया गया है। शबिस्ता
डरने की जरूरत नहीं, पुलिस देगी साथ
भयमुक्त समाज की स्थापना पुलिस करती है। वर्तमान में सरकार भी महिला अपराध को लेकर काफी ज्यादा सजग है। ऐसे में डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस साथ देने को तैयार है। - अनम।
-- -- --
थाने के नंबर की जानकारी होनी चाहिए
अधिकारियों ने काफी बातें बताई। जिस थाना क्षेत्र में रहते हैं, वहां का नंबर अवश्य होना चाहिए। जिससे जरूरत पड़ने पर काम आ सकें। अफसरों ने कुछ नंबर भी बताएं। - रिदा
अपने हक के लिए जागरूक हों
छात्राओं को अपने हक के प्रति जागरूक होना चाहिए। लड़कियां खुद को मजबूत बनाएं, जिससे खराब समय पर लड़ा जा सकें। उसके लिए विभिन्न जानकारी रखना आवश्यक है। - फरहा