फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police will send the bones to the forensic lab

Shahjahanpur News: हड्डियों को फोरेंसिक लैब भेजेगी पुलिस

Mon, 08 Jun 2026 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 08 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Police will send the bones to the forensic lab
भावलखेड़ा। ताहवरगंज में चार वर्षीय बालिका प्रिया की पीटकर हत्या के मामले में पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजीं गईं हड्डियों से स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। अब हड्डियों को पुलिस फोरेंसिक लैब भेजेगी। ्र
विज्ञापन

थाना तिलहर क्षेत्र के गांव गोबरसंडा निवासी रामस्वरूप की बेटी दिव्यांशी ने आरसी मिशन थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि चार माह पूर्व पति से तलाक होने के बाद मंदिर में अखिलेश निवासी गांव मानपुर थाना कांट से शादी कर ली। इसके बाद आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला ताहवरगंज में आकर किराए पर रहने लगे। आरोप है कि चार मई को सुबह करीब सात से आठ बजे के बीच नशीला पदार्थ उसने दिव्यांशी को पिला दिया और प्रिया की पीट-पीट कर हत्या कर दी। खेत में प्रिया का शव गाड़ दिया और दिव्यांशी को कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद में अपनी बहन रजनी पत्नी अनुज के घर छोड़ आया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। आरोपी अखिलेश को रिमांड पर लेकर दो दिनों तक खेत की खोदाई कराई गई। पहले दिन फ्राॅक दूसरे दिन स्कर्ट और हड्डियां बरामद हुईं थीं। पुलिस ने बरामद हड्डियों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा था। पुलिस के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट न होने के चलते हड्डियों को फोरेंसिक लैब में भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed