फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police will have fifteen minutes

पंद्रह मिनट में होगी पुलिस आपके पास

Mon, 19 Dec 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Mon, 19 Dec 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
 Police will have fifteen minutes
यूपी 100 सेवा का शुभारंभ
यदि कोई आपको परेशान कर रहा है या आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहा है तो 100 नंबर डायल कीजिए और फिर दस से पंद्रह मिनट के बीच पुलिस आपके बीच होगी। ऐसी ही महत्वाकांक्षी परियोजना यूपी 100 गाड़ियों को सोमवार दोपहर पुलिस लाइन से पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा पीड़ित को यदि पुलिस की जरूरत है तो उसे थाने बाद में जाना पड़ेगा, बल्कि 100 नंबर डायल करने से पुलिस पहले ही उसके पास पहुंच जाएगी। इससे अपराधों पर अंकुश लगेगा और वे बच नहीं पाएंगे। महिलाओं में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी। डीआईजी आशुतोष कुमार ने कहा कि इस योजना से आपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए अच्छे परिणाम आ रहे हैं। डायल 100 योजना प्रदेश में अपना उद्देश्य पूरा कर रही है। डीएम रामगणेश ने कहा कि पुलिस की यह गाड़ियां आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित हैं, इससे जनता का दुख दूर होगा और उन्हें कोई दबंग, गुंडा, अपराधी धमका नहीं सकेगा। उन्होंने कहा कि 100 डायल की गाड़ियां पहुंचने में देरी न हो इसलिए सड़कों को बनाने और उनकी मरम्मत के लिए धनराशि आवंटित कर दी गई है। इस अवसर पर पुवायां विधायक शकुंतला देवी, एमएलसी अमित यादव आदि ने भी मुुख्यमंत्री की इस महत्वाकांक्षी परियोजना की सराहना की और कहा कि इससे लोगों में सुरक्षा का भाव बढ़ेगा। अंत में एसपी केबी सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर हुआ ट्रायल
शाहजहांपुर। पुलिस लाइन से हरी झंडी मिलने के बाद यूपी 100 डायल की गाड़ियां, दुर्गा तिराहे, टाउनहाल, लाल इमली चौराहा, घंटाघर, अंजान चौराहा, मालखाना मोड़, कच्चा कटरा मोड़, कनौजिया तिराहा, राजघाट तिराहा, केरूगंज, पक्कापुल, सराय काइयां, पुत्तूलाल चौराहा से होते हुए फिर पक्का पुल, केरूगंज, मिशन तिराहा, बेरी तिराहा, अंटा चौराहा, खिरनीबाग चौराहा से पीडब्ल्यूडी तिराहा से रोडवेज बस स्टैंड से होकर पुलिस लाइन वापस पहुंची, जहां से सभी थानाें को आवंटन के हिसाब से गाड़ियां रवाना कर दी गईं।
विज्ञापन

लखनऊ कंट्रोल रूम की नजर में रहेंगी गाड़ियां
शाहजहांपुर। 100 नंबर डायल करने पर कॉल लखनऊ कंट्रोल रूम से रिसीव होगी, वहां कॉल करने वाले का नाम पता पूछने के बाद बताए गए स्थान पर यूपी 100 डायल गाड़ी को जल्दी से जल्दी भेजा जाएगा। गाड़ियों की लोकेशन मोबाइल डाटा टर्मिनर से लखनऊ कंट्रोल रूम लेता रहेगा कि गाड़ी रवाना हुई या नहीं, यदि रवाना हुई तो किस स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच लोगों का गाड़ी में रहेगा स्टाफ
शाहजहांपुर। यूपी 100 डायल की गाड़ियों में प्रशिक्षण प्राप्त स्टाफ मौजूद रहेगा, जिसमें एक चालक, एक सब इंस्पेक्टर, एक हेड कांस्टेबल, दो कांस्टेबल मौजूद रहेंगा। अपराधियों से निपटने के लिए सारे संसाधन भी गाड़ी में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed