{"_id":"69272f0f8b90e2d50b0c5ed4","slug":"police-verified-the-tenants-and-got-the-information-forms-filled-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-158770-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: किरायदारों का पुलिस ने सत्यापन कर भरवाए जानकारी के प्रपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: किरायदारों का पुलिस ने सत्यापन कर भरवाए जानकारी के प्रपत्र
विज्ञापन
चौक कोतवाली क्षेत्र में किरायेदारों का सत्यापन करती पुलिस। स्रोत : जागरूक पाठक
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली पुलिस ने इलाके की काॅलोनियों और मोहल्लों में बुधवार को किरायेदारों का सत्यापन किया। इस दौरान किरायेदारों से करीब 10 बिंदुओं का प्रपत्र और आधार कार्ड जमा कराया गया। साथ ही मकान मालिकों को हिदायत दी कि वे पुलिस से सत्यापन कराए बिना अपने घरों में कोई किरायेदार नहीं रखें।
अजीजगंज पुलिस चौकी के प्रभारी सुनील कुमार ने बरेली मोड़ के मकानों समेत वहां की आवास विकास काॅलोनी, अजीजगंज और कांशीराम काॅलोनी में घर-घर जाकर वहां रहने वाले किरायेदारों के बारे में जानकारी जुटाई। जिन मकानों में किरायेदार रहते मिले, उन्हें दस बिंदुओं का प्रपत्र देकर भरवाया गया। किरायेदारों के आधार कार्ड की छायाप्रतियां भी जमा कराईं गईं।
प्रपत्र में किरायेदार का नाम, मूल पता, व्यवसाय, वाहनों की संख्या, वाहनों के प्रकार आदि जानकारियां मांगीं गईं हैं। बाद में पुलिस मूल पते से किरायेदारों का आपराधिक इतिहास खंगालेगी। चौकी प्रभारी मकान मालिकों को चेताया कि किसी भी व्यक्ति के बारे में पूरी जानकारी करने के बाद ही मकान किराये पर दें। यदि आपराधिक प्रवृत्ति के किरायेदार रहते पाए गए तो मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।