फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police took strict action, farmer leaders remained under house arrest

Shahjahanpur News: पुलिस ने बरती सख्ती, नजरबंद रहे किसान नेता

Thu, 15 Feb 2024 03:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 15 Feb 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Police took strict action, farmer leaders remained under house arrest
शाहजहांपुर। न्यूनतम समर्थन मूल्य समेत कई मांगों को लेकर दिल्ली बॉर्डर पर किसान आंदोलन को लेकर जिले की पुलिस अलर्ट रही। पुवायां-बंडा के किसानों से वार्ता के बाद पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर दिया है। पुलिस ने विभिन्न मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाकर किसानों को रोकने का भी प्रयास किया। दूसरी ओर अल्हागंज में किसान कल्याण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने दिल्ली कूच का एलान किया है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पराज सिंह यादव पिछले चार दिन से पुलिस की निगरानी में हैं। मंगलवार को पुष्पराज के नेतृत्व में कार्यकर्ता दिल्ली आंदोलन के लिए निकले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुष्पराज ने बताया कि दिल्ली से बुलावा आने पर वह आंदोलन में भाग लेने के लिए जाएंगे। प्रभारी इंस्पेक्टर क्राइम देवेंद्र यादव ने बताया कि उनके क्षेत्र में पूरी तरह शांति है। कहीं से कोई आंदोलन पर भाग लेने के लिए नहीं जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तहसील महासचिव सचिन मिश्रा चौथे दिन भी नजरबंद रहे। किसान नेता वीएम सिंह के संगठन के गांव सतवां बुजुर्ग निवासी सचिन ने रविवार को किसानों के साथ बड़ी संख्या में दिल्ली चलने की बात कही थी। सोमवार रात आठ बजे इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय फोर्स के साथ उनके घर पहुंचे और सचिन से कहा कि वह कहीं भी बाहर नहीं जा सकते। इसके बाद से सचिन के घर लगातार पुलिस मौजूद है। सचिन ने बताया कि उनके परिवार में लड़की की शादी है। बुधवार को तिलक कार्यक्रम में जाना था, लेकिन पुलिस ने उनको घर से नहीं जाने दिया। बुधवार को भी उनके आवास पर एक पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान कल्याण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने किसानों की मांगों को लेकर दिल्ली कूच का एलान कर दिया है। दीक्षित ने अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वह डरने वाले नहीं हैं। प्रदेश अध्यक्ष ओम सिंह चौहान व सभी जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ता दिल्ली जाने के लिए तैयार हैं। कार्यकर्ताओं के साथ किसान कूच कर देंगे। उनके साथ संरक्षक पूर्व अध्यक्ष राजेश वर्मा, राजकुमार सिंह, चंदन वर्मा, रवि सिंह, विश्वनाथ सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।
----------
किसान नेताओं से वार्ता कर ली गई है। किसान संगठनों को रोकने को पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। महत्वपूर्ण प्वाइंट पर चेकिंग की जा रही है।
संजय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed