फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police took away the accused of selling banned gutkha in Mumbai.

Shahjahanpur News: मुंबई में प्रतिबंधित गुटखा बेचने के आरोपियों को ले गई पुलिस

Fri, 28 Nov 2025 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Police took away the accused of selling banned gutkha in Mumbai.
शाहजहांपुर। मुंबई पुलिस ने थाना सदर बाजार क्षेत्र में छापा मारकर मुंबई में प्रतिबंधित गुटखे की आपूर्ति करने के दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। दोनों को पुलिस साथ ले गई है। पुलिस के अनुसार, गुटखे को मच्छर मारने की अगरबत्ती के पैकेटों में भरकर आपूर्ति की गई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के जिला पालघर के थाना तलाशरी के एसआई गोरखनाथ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना सदर बाजार से संपर्क किया। यहां से पुलिस बल की मदद लेकर मोहल्ला बाडूजई प्रथम निवासी शहजाद को हिरासत में लिया। उसके बाद कोरियर बुक करने का काम करने वाले आशीष पांडेय को भी पकड़ा।
विज्ञापन

उनसे सदर थाने में पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, शहजाद ने मुंबई में बिक्री के लिए गुटखे की आपूर्ति की थी। गुटखा मुंबई में प्रतिबंधित है। पार्सल पकड़े जाने के बाद जांच में दोनों के नाम सामने आए थे। उसके बाद मुंबई पुलिस ने यहां छापा मारा। इंस्पेक्टर सदर ब्रजेश सिंह ने बताया कि मुंबई पुलिस दोनों को साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed