{"_id":"68c47f4fd9151ed9250d64a0","slug":"police-surrounded-the-police-station-after-objectionable-comment-on-religious-book-police-dispersed-the-crowd-shahjahanpur-news-c-4-1-bly1009-724987-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: धार्मिक पुस्तक पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद थाना घेरा, पुलिस ने भीड़ खदेड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: धार्मिक पुस्तक पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद थाना घेरा, पुलिस ने भीड़ खदेड़ी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सोशल मीडिया में धार्मिक पुस्तक पर आपत्तिजनक पोस्ट से नाराज लोगों ने शुक्रवार रात सदर बाजार थाना घेर लिया। उत्तेजित भीड़ के नारेबाजी करने से माहौल गर्माता देखकर पुलिस ने लाठी फटकारकर लोगों को खदेड़ा। इस दौरान पुलिस पर कुछ लोगों ने पत्थर भी फेंके। इसके बाद हजारों लोगों की भीड़ निशात टॉकीज रोड पर एकत्र हो गई। डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत किया।
सदर बाजार थाना पुलिस के मुताबिक बहादुरगंज के रहने वाले केके दीक्षित ने फेसबुक पर धार्मिक पुस्तक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए पोस्ट की थी। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लाई। रात करीब नौ बजे काफी लोग थाने पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।
देखते-देखते भीड़ बढ़ती गई। थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हुए। आसपास के थानों की फोर्स बुला ली गई। थाने के बाहर जुटी भीड़ में शामिल लोग नारेबाजी करने लगे। माहौल बिगड़ता देखकर रात करीब दस बजे पुलिस ने लाठी फटकारकर लोगों को भगाया। भागते समय पंखी चौराहे के पास लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके।
विज्ञापन
थोड़ी देर बाद हजारों लोगों की भीड़ निशात टॉकीज रोड पर एकत्र हो गई। डीएम धर्मेद्र प्रताप सिंह और एसपी राजेश द्विवेदी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया। थोड़ी देर बाद भीड़ नारेबाजी करते हुए चली गई। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्तेजित लोगों को समझाकर शांत करा दिया गया है।
--
शहर में सोशल मीडिया पोस्ट से तनाव, आधी रात तक सड़क पर डटी रही भीड़
शाहजहांपुर। शनिवार देर रात एक आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट ने शहर का माहौल बिगाड़ने की कगार पर ला खड़ा किया। जैसे ही पोस्ट वायरल हुई, निशात टॉकीज रोड पर हजारों की भीड़ जुट गई। उग्र होते हालात को काबू में लाने के लिए पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ी। बवाल के दौरान सड़कों पर अफरा-तफरी मच गई, लोग बाइकें छोड़कर भागते देखे गए। देर रात डीएम और एसपी के मौके पर पहुंचकर हालात संभालने और एफआईआर व गिरफ्तारी की पुष्टि के बाद लोग शांत हुए। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने रूट मार्च और गश्त बढ़ा दी है। फिलहाल शहर में शांति है।
दरअसल, शनिवार शाम केके दीक्षित नाम के एक युवक ने सोशल मीडिया पर कथित रूप से धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट डाली गई। पोस्ट के सामने आते ही ईदगाह कमेटी के सचिव कासिम रजा ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया और एफआईआर दर्ज की। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर इस पोस्ट की चर्चा तेज हो गई। आरोपों और आक्रोश के बीच बड़ी संख्या में लोग कोतवाली के बाहर जुट गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। कुछ ही घंटों में निशात टॉकीज रोड, कोतवाली रोड और आसपास के इलाके में हजारों की भीड़ जमा हो गई। लोग नारेबाजी करते रहे, कई दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। स्थिति को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार और सीओ सिटी पंकज पंत मौके पर पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया। शहर में तनाव की स्थिति बनी रही, जिससे देर रात तक गश्त बढ़ा दी गई। पुलिस और पीएसी बल ने रूट मार्च निकालकर लोगों में विश्वास बहाल करने की कोशिश की।
--
प्रशासन का संयम और संवाद आया काम
रात करीब 11.30 बजे डीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह और एसपी राजेश द्विवेदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भीड़ से संयम बरतने की अपील की और बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उस पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। लगभग आधी रात के बाद लोगों ने वापस लौटना शुरू किया। सोशल मीडिया पर भी कई स्थानीय नेताओं, धर्मगुरुओं और गणमान्य नागरिकों ने शांति और सद्भाव की अपील की।
--
भरोसा नहीं होने की वजह से दोबारा लौटी भीड़
पहली बार भीड़ छंटने के बाद पुलिस ने रूट मार्च निकालकर लोगों को शांति व्यवस्था कायम होने का भरोसा दिलाया था। मगर, हिरासत में लिए जाने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं होने की वजह से भीड़ को कार्रवाई का भरोसा नहीं हो रहा था। यही कारण है कि उत्तेजित भीड़ दोबारा सड़कों पर लौट आई। इससे पहले पुलिस के बल प्रयोग से लोग सड़क पर बाइकें छोड़कर भाग गए थे। हालांकि डीएम और एसपी के मौके पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोगों को कार्रवाई का भरोसा हुआ। इसके बाद वे लौट गए।
--
शहर का माहौल अब पूरी तरह शांत है। अफवाह फैलाने वालों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा।
- राजेश द्विवेदी, एसपी