{"_id":"5e8222e88ebc3e774f34ed1f","slug":"police-strict-for-lockdown-shahjahanpur-news-bly4012228165","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामारी से जंग को मजरूरी है दूरी, मंडी बाजारों में उमड़ रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामारी से जंग को मजरूरी है दूरी, मंडी बाजारों में उमड़ रही भीड़
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सामाजिक दूरी बहुत जरूरी है। इसके लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है, लेकिन सब्जी और गल्ला मंडी में भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही, जो भविष्य में संक्रमण की वजह बन सकती है। प्रशासन की ओर से घरों में राशन और जरूरी सामान होम डिलीवरी करने की व्यवस्था के बाद भी सोमवार को गल्ला मंडी मेें भीड़ लगी रही। यही हाल रोजा स्थित मंडी का रहा। मगर अफसर इससे अनजान बने हुए हैं।
लॉकडाउन के बीच प्रशासन ने सुबह नौ बजे से पूर्वान्ह 11 बजे से मंडियों को खुलने की छूट दी है। सोमवार को शहर की गल्ला मंडी में दुकानें खुली तो कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। अपनी जरूरत का सामान लेने के लिए लोगों में होड़ मच गई। दुकानदार की चेतावनी दरकिनार कर बड़ी सब्जीमंडी में लोग एक-दूसरे को धक्का देकर सामान पाने की होड़ में लगे थे। भीड़ को अनियंत्रित होते देख मंडी में तैनात पुलिस कर्मियों को मोर्चा संभालना पड़ा। दुकानों के बाहर लगी भीड़ को इधर-उधर करने के लिए डंडा फटकारा और सामाजिक दूरी के हिसाब से लाइन लगाकर ही सामान लेने के निर्देश दिए। पुलिस की सख्ती पर लोग लाइन में खड़े हुए।
आटा, चावल, दाल की जमाखोरी में जुटे लोग
लॉक डाउन के चलते लोगों पर घर से निकलने की पाबंदी है। यह सीमा और आगे बढ़ने की अफवाह फैलने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखा जा रहा है। लोग सुबह मंडी खुलने पर सबसे पहले पहुंचकर अधिक से अधिक जरूरत का सामान खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। गल्ला मंडी स्थित एक थोक व फुटकर विक्रेता दुकानदार ने बताया कि पांच से 10 किलो आटा ले जाने वाले ग्राहक 50 किलो की बोरी मांग रहे हैं, चावल और दालों की मांग भी अधिक है।
विज्ञापन
समय पूरा होने पर पुलिसकर्मियों ने बंद कराई दुकानें
मंडी में दुकानदारों को 11 बजे तक ही दुकानें खोलने की अनुमति है, इसके बाद भी कई दुकानदार अपनी दुकानें खोले बैठे रहे। जिनको खुला देख पुलिसकर्मियों ने फटकार लगाते हुए बंद कराया। देखते-देखते बड़ी सब्जी मंडी से लेकर गल्ला मंडी तक सभी दुकानें बंद हो गई। इसके बाद मंडी की ओर वाले लोगों को भी घर लौटा दिया गया।
रोजा मंडी में पासधारकों ही प्रवेश की अनुमति
फल और सब्जी खरीदने के लिए रोजा मंडी में केवल पासधारकों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। दरअसल, प्रशासन की ओर से बाजार में फल व सब्जी की बिक्री पर रोक लगा दी है। मोहल्लों में सब्जी व फल विक्रेताओं को भेजा रहा है, जिनसे लोग घर के बाहर ही जरूरत के हिसाब से सब्जी और फल खरीद सकें। इसलिए सब्जी व फल विक्रेताओं को पास जारी कर दिए गए हैं, जोकि मंडी से खरीदकर मोहल्लों में जाकर बेचने का काम कर रहे हैं।