फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police stopped Samajwadi Party workers who were on their way from Puwayan to Delhi.

Shahjahanpur News: पुवायां से दिल्ली जा रहे सपाइयों को पुलिस ने रोका

Sat, 10 Oct 2026 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Police stopped Samajwadi Party workers who were on their way from Puwayan to Delhi.
पुवायां के राजीव चौक पर नारेबाजी करते सपा कार्यकर्ता। संवाद
पुवायां। दिल्ली में धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए निकले सपाइयों को पुलिस ने पुवायां में राजीव चौक पर घेरकर रोक लिया। इसके बाद काफी देर तक हंगामे के बाद कार्यकर्ता लौट गए।
विज्ञापन

गांव इटौली निवासी सपा नेता जितेंद्र प्रसाद ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली जाने की घोषणा की थी। शुक्रवार दोपहर कार्यकर्ता पुवायां में सपा कार्यालय पर एकत्र हुए। पुलिस ने कई घंटे तक उन्हें कार्यालय से निकलने नहीं दिया। इसके बाद कार्यकर्ता कार्यालय से जुलूस के रूप में राजीव चौक पर पहुंचे। जहां पुलिस ने उन्हें घेर लिया। कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर बैठकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

कुछ देर बाद कार्यकर्ताओं ने आगे जाने का प्रयास किया तो पुलिस ने घेराबंदी कर वापस जाने के लिए कहा। काफी देर तक चले हंगामे के बाद कार्यकर्ता लौट गए। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि सपा कार्यकर्ता दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे थे। उनको समझाया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने दिल्ली जाने का कार्यक्रम निरस्त कर दिया और घर लौट गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed